लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान अफगान तालिबान के साथ ‘निरंतर संपर्क’ में है: सैन्य अधिकारी

By भाषा | Updated: September 21, 2021 15:09 IST

Open in App

सज्जाद हुसैन

इस्लामाबाद, 21 सितंबर पाकिस्तानी सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि उनका देश अपने सुरक्षा हितों की हिफाज़त के लिए अफगान तालिबान के साथ ‘ निरंतर संपर्क’ में है।

फौज के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने कहा कि तालिबान ने कई मौकों पर दोहराया है कि किसी भी समूह या आतंकवादी संगठन को पाकिस्तान सहित किसी भी देश के खिलाफ किसी भी आतंकवादी गतिविधि के लिए अफगान क्षेत्र का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

उन्होंने ‘उर्दू न्यूज़’ से कहा,“ हमारे पास उनके इरादों पर शक करने की कोई वजह नहीं है और इसलिए हम अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उनके साथ लगातार संपर्क में हैं।”

‘डॉन’ अखबार ने खबर दी है कि मुल्क की एक प्रमुख चिंता अफगानिस्तान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकी समूह की मौजूदगी है।

खबर में कहा गया है कि अवांछित तत्वों को सरहद पार कर पाकिस्तान में प्रवेश करने से रोकने के लिए नए सीमा नियंत्रण उपायों को लेकर पाकिस्तानी अधिकारियों और अफगान तालिबान के बीच चर्चा भी हुई है।

समाचार के मुताबिक, अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से पाकिस्तान में टीटीपी के हमलों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारी इसके लिए अफगान तालिबान को कसूरवार ठहराने के लिए तैयार नहीं हैं।

मेजर जनरल इफ्तिखार ने रेखांकित किया कि अफगानिस्तान के साथ 2,600 किलोमीटर लंबी सीमा पर बाड़ लगाने का काम प्रगति पर है।

उन्होंने कहा, “हमारा हमेशा से मकसद सरहद के इस तरफ बेहतर प्रबंधन करने का रहा है। क्षेत्र के भूभाग और अन्य मुश्किलों की वजह से पाकिस्तान-अफगान सीमा पर बाड़ लगाना एक अहम जिम्मेदारी थी। तमाम मुश्किलों के बावजूद पाकिस्तान ने सरहद के 90 फीसदी हिस्से पर बाड़ लगाने का काम पूरा कर लिया है। सीमा प्रबंधन में लगातार सुधार हो रहा है और हमें उम्मीद है कि निकट भविष्य में यह पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा।”

तालिबान ने अफगानिस्तान से अमेरिका नीत बलों की वापसी की पृष्ठभूमि में देश के अहम शहरों को फतह करने के बाद 15 अगस्त को राजधानी काबुल पर भी कब्जा कर लिया था।

तालिबान ने छह सितंबर को पंजशीर प्रांत पर भी जीत का दावा किया था जहां विरोधी बल उससे लड़ रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर