लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: विदेशी साजिश के अपने आरोप पर फिर बोले इमरान खान, कहा- जानता था मैच फिक्स है

By भाषा | Updated: April 17, 2022 13:18 IST

इमरान खान ने पाकिस्तान में अपनी सरकार गिराए जाने के मामले में एक बार फिर विदेशी साजिश की बात को दोहराया है। उन्होंने कराची की एक रैली में कहा कि वे जानते हैं कि 'मैच फिक्स था।'

Open in App

कराची: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने खुद को सत्ता से बेदखल किए जाने के पीछे ‘‘विदेशी साजिश’’ होने का आरोप दोहराया और कहा कि जब उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, तब वह जानते थे कि ‘‘मैच फिक्स’’ है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख खान ने शनिवार रात एक रैली को संबोधित करते हुए लोगों से सवाल किया कि क्या उन्हें लगता है कि उनकी (खान की) सरकार ‘‘साजिश या हस्तक्षेप’’ की शिकार हुई है। उनका इशारा अप्रत्यक्ष तौर पर एक शीर्ष अधिकारी के हालिया संवाददाता सम्मेलन की ओर था जिन्होंने खान के आरोपों को खारिज किया था।

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘कराची मैं दिल से आपका शुक्रिया अदा करता हूं। मैं यहां कुछ खास चीजों पर बात करने आया हूं,क्योंकि समस्या आपकी और आपके बच्चों के भविष्य की है। हमारे देश के खिलाफ यह साजिश...मैं चाहता हूं कि आप ध्यान से सुनें कि यह साजिश थी या हस्तक्षेप’’ उन्होंने कहा,‘‘ अपने हाथ उठाइए और मुझे बताइए कि क्या यह हस्तक्षेप था या साजिश थी। मैं देश को यह बताना चाहता हूं कि मैं कभी किसी देश के खिलाफ नहीं रहा। मैं भारत विरोधी, यूरोप विरोधी और अमेरिका विरोधी नहीं हूं। मैं दुनिया में मानवता के साथ हूं। मैं किसी देश के खिलाफ नहीं हूं,मैं सभी के साथ मित्रता चाहता हूं ,किसी की गुलामी नहीं।’’

खान ने आरोप लगाया,‘‘ मुझे एक पत्रकार ने बताया कि हम पर बहुत रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस हिसाब से साजिश कुछ वक्त से चल रही थी और तभी अमेरिका में हमारे राजदूत डोनाल्ड लू (दक्षिण तथा मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री) से मुलाकात करते हैं।’’ इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री ने न्यायपालिका को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि उन्होंने देश का कानून कभी नहीं तोड़ा। खान ने जानना चाहा कि उन्होंने कौन सा जुर्म किया था कि न्यायपालिका को पिछले शनिवार आधी रात में अदालतें खोलने की जरूरत महसूस हुई।

उन्होंने कहा,‘‘ मैंने पाकिस्तान की दो बड़ी धर्मार्थ संस्थाएं स्थापित कीं। मैंने शौकत खानम बनाया और दो विश्वविद्यालय बनवाए। मैं इकलौता नेता हूं जिसे पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने सादिक और अमीन घोषित किया है।’’ पूर्व क्रिकेटर खान ने क्रिकेट की शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए कहा कि जब उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया,तब वह जानते थे कि ‘‘मैच फिक्स’’ है। खान ने उनके स्थान पर सत्ता संभालने वाले शहबाज शरीफ की भी आलोचना की और कहा कि उनके खिलाफ राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो और संघीय जांच एजेंसी में भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज हैं।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH