लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान : बस-वैन के बीच जबरदस्त टक्कर, 13 लोगों की झुलसकर मौत

By भाषा | Updated: November 30, 2020 18:14 IST

Open in App

लाहौर, 30 नवंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को बस और वैन के बीच आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर के बाद वैन में आग लग गई, जिसमें 13 लोगों की जलकर मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो हुए।

यह दुर्घटना लाहौर से करीब 75 किलोमीटर दूर नारंग मंडी के कलाखटाई रोड पर हुई।

बचावकर्मियों के मुताबिक, कोहरे के कारण खराब दृश्यता के चलते वैन की बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

बचाव दल के प्रवक्ता ने कहा, '' टक्कर होने के बाद वैन पूरी तरह जल गई। बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।''

उन्होंने कहा कि 13 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई जबकि घायल हुए अन्य 17 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि बस से टक्कर होने पर वैन के गैस सिलेंडर में धमाका हो गया और आग लग गई।

पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बजदार ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों के उपचार के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल