लाइव न्यूज़ :

निजी कंपनियों द्वारा आयात किये गए रूसी और चीनी टीकों के दाम तय करेगी पाकिस्तान सरकार

By भाषा | Updated: March 22, 2021 12:09 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 22 मार्च पाकिस्तान सरकार ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के मद्देनजर निजी कंपनियों द्वारा आयात किये गए कोविड-19 टीकों का अधिकतम खुदरा मूल्य तय करने का फैसला किया है।

पाकिस्तान के औषधि नियामक प्राधिकरण ने पिछले सप्ताह देश में आयातित कोविड-19 टीकों का अधिकतम खुदरा मूल्य तय करने की प्रक्रिया अधिसूचित की थी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रूसी टीके 'स्पूतनिक वी' की दो खुराकों का अधिकतम खुदरा मूल्य 8,449 जबकि चीनी टीके 'कोनविडेशिया' के टीके के एक इन्जेक्शन का दाम 4,225 रुपये होगा।

पाकिस्तान में अब तक वयस्क टीकाकरण केन्द्रों (एवीसी) के जरिये कोविड-19 टीकाकरण चल रहा है। सरकार द्वारा टीके खरीदे जाने की प्रक्रिया बहुत धीमी गति है और वह संवेदनशील लोगों को टीके लगाने के लिये मोटे तौर पर दान पर निर्भर है।

पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,669 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 630,471 हो गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 20 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 13,863 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?