लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने हिंदू मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 3.48 करोड़ रुपये जारी किए

By भाषा | Updated: April 9, 2021 16:24 IST

Open in App

पेशावर, नौ अप्रैल पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय सरकार ने पिछले वर्ष दिसंबर में कुछ स्थानीय मौलाना और कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी उलेमा-ए-इस्लामी के सदस्यों के नेतृत्व में भीड़ द्वारा तोड़े गए हिंदू मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 3.48 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

प्रांतीय सरकार श्री परमहंस जी महाराज की समाधि के पुनर्निर्माण के लिए औकाफ विभाग को 3,48,29,000 रुपये देगी। खैबर पख्तूनख्वा के कारक जिले के टेरी गांव में पिछले वर्ष 30 दिसंबर को श्री परमहंस जी महाराज की समाधि तोड़ दी गई थी।

एक सदी से अधिक पुराने मंदिर और पास में स्थित समाधि पर हमले की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के नेताओं ने कड़ी आलोचना की थी, जिसके बाद उच्चतम न्यायालय ने इसके फिर से निर्माण का आदेश दिया था। अदालत ने प्रांतीय सरकार को निर्देश दिया कि मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

खैबर पख्तूनख्वा में हिंदू समुदाय ने पिछले महीने मंदिर तोड़ने वाली भीड़ को माफ करने का फैसला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?