लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान सरकार की कोविड-19 टीकों को खरीदने की योजना नहीं

By भाषा | Updated: March 5, 2021 16:16 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, पांच मार्च पाकिस्तान की योजना निकट भविष्य में टीकों को खरीदने की नहीं है क्योंकि उसका उद्देश्य सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता (हर्ड इम्युनिटी) और चीन जैसे मित्र देशों से दान किये गये टीकों के जरिये कोविड-19 की चुनौती से निपटने का है।

पाकिस्तान ने अभी तक चार टीकों, सिनोफ्राम (चीन), ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका (ब्रिटेन), स्पूतनिक-वी (रूस) और कैनसिनो बायो (चीन) का पंजीकरण किया है।

‘डॉन’ समाचार पत्र की एक खबर के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के सचिव आमिर अशरफ ख्वाजा ने बृहस्पतिवार को लोक लेखा समिति (पीएसी) को बताया कि पाकिस्तान सरकार की जल्द से जल्द टीके खरीदने की कोई योजना नहीं है और उसका उद्देश्य कोविड-19 से हर्ड इम्युनिटी और दान किए गए टीकों के जरिये ही निपटने का है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल आमिर आमेर इकराम के अनुसार चीन के टीके कैनसिनो की एक खुराक की कीमत 13 अमेरिकी डॉलर है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय दाताओं और चीन जैसे मित्र देशों पर भरोसा कर रहा है।

एनएचएस के सचिव ने पीएसी को बताया कि दूसरे चरण में अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों में काम करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 65 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोग भी टीकाकरण के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इस साल सात करोड़ लोगों का टीकाकरण करने की योजना बनाई है।

पीएसी के अध्यक्ष राणा तनवीर हुसैन के एक सवाल के जवाब में, एनएचएस के सचिव ने कहा कि पाकिस्तान को मार्च के मध्य तक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा बनाये गये एस्ट्राजेनेका टीके की पहली खेप मिलेगी और शेष के जून तक देश में आने की उम्मीद है।

उनके अनुसार बुजुर्ग लोगों का टीकाकरण पांच मार्च तक शुरू होने वाला था, हालांकि खेप आने में देरी हुई।

उन्होंने कहा कि एक अन्य चीनी कंपनी ने पाकिस्तान में कैनसिनो टीके के तीसरे चरण का परीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि इसमें कुल 18 हजार लोगों को टीका लगाया गया और टीके के प्रभावी होने की दर 85 प्रतिशत रही।

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 52 और लोगों की मौत हो गई जबकि मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5,87,014 पर पहुंच गई। शुक्रवार को देश में इस महामारी से मृतकों की संख्या 13,128 हो गई।

राष्ट्रीय कमान एवं अभियान केन्द्र (एनसीओसी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1,579 लोग संक्रमित पाये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'