लाइव न्यूज़ :

FATF से ब्लैकलिस्ट किए जाने की खबरों पर पाकिस्तान का जवाब, कहा- ये गलत और निराधार है!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2019 14:28 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के कहना है कि पाकिस्तान वैश्विक मानकों पर खरा उतरने में विफल साबित हुआ है। इसलिए फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के एशिया प्रशांत समूह ने पाकिस्तान को काली सूची में डाल दिया है। पाकिस्तान ने इस खबर का खंडन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी वित्त मंत्रालय ने कहा कि ये खबरें गलत और निराधार हैं।पाकिस्तान पिछले एक साल से FATF की ग्रे लिस्ट में था

पाकिस्तान ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि पाक को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है। पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय ने कहा कि ये खबरें गलत और निराधार हैं। डॉन के मुताबिक जल्द ही मंत्रालय इस मामले में प्रेस रिलीज जारी करेगा।

इससे पहले खबर आ रही थी कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के एशिया प्रशांत समूह ने पाकिस्तान को काली सूची में डाल दिया है। रिपोर्ट्स का कहना है कि पाकिस्तान वैश्विक मानकों पर खरा उतरने में विफल साबित हुआ है। एक भारतीय अधिकारी के मुताबिक एफएटीएफ ने पाया कि पाकिस्तान ने धन शोधन और आतंकवाद के वित्त पोषण संबंधी 40 अनुपालन मानकों में से 32 का पालन नहीं किया।

जून में पेरिस स्थित एफएटीएफ ने कहा था कि पाकिस्तान आतंकवाद के वित्त पोषण पर अपनी कार्य योजना पूरी करने में नाकाम रहा। उसने इस्लामाबाद को अक्टूबर तक अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने या फिर कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी थी। कार्रवाई के तहत उसे काली सूची में डाला जा सकता है।

पाकिस्तान पिछले एक साल से FATF की ग्रे लिस्ट में था और उसने FATF से पिछले साल जून में ऐंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग मेकेनिज्म को मजबूत बनाने के लिए उसके साथ काम करने का वादा किया था।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल