लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद इमरान खान का नैतिक आधार पर खारिज हुआ नामांकन, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 1, 2024 15:00 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान नेशनल असेंबली का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान नेशनल असेंबली का चुनाव नहीं लड़ सकेंगेनैतिकता के आधार पर खारिज हुआ नामांकन पत्र, इमरान इस वक्त जेल में बंद हैंइमरान खान अनैतिक कृत्यों में लिप्त होने के दोषी पाए जाने के बाद जेल में सजा काट रहे हैं

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का नामांकन नैतिक आधार पर खारिज हो गया। जेल में बंद इमरान खान अब आठ फरवरी को होने वाले पाकिस्तान के आम चुनाव में नेशनल असेंबली के लिए चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

शनिवार को पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने 71 वर्षीय इमरान खान समेत उनकी पार्टी तहरीके-इंसाफ के कई वरिष्ठ सदस्यों का नामांकन खारिज कर दिया। इमरान खान अनैतिक कृत्यों में लिप्त होने के दोषी पाए जाने के बाद जेल में सजा काट रहे हैं।

सोमवार  को पाकिस्तानी अखबार डॉन अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने आठ पन्ने में विस्तृत ब्योरा देकर इमरान खान एवं अन्य के नामांकन रद्द करने का कारण दिया है।

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान खान की सजा को पाँच साल के लिए मुल्तवी कर दिया था लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में मिले उपहार बेचने के मामले में इमरान खान अब भी सजायाफ्ता हैं।

चुनाव अधिकारी ने अपने नामांकन रद्द करने के कारण में पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद 62 और 63 का हवाला देते हुए कहा है कि चूँकि किसी भी कोर्ट ने खान को मिली हुई सजा रद्द नहीं की है इसलिए वह चुनाव लड़ने के पात्र नहीं हैं।

पूर्व क्रिकेटर और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पिछले साल से ही जेल में हैं। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में अपना बहुमत नहीं साबित कर सकी थी। इमरान खान के पद छोड़ने के बाद नवाज शरीफ की मुस्लिम लीग और बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपल्स पार्टी इत्यादि के गठबंधन उम्मीदवार शाहबाज शरीफ प्रधानमंत्री बने थे।

आम चुनाव की घोषणा के बाद पाकिस्तान में कार्यवाहक सरकार का गठन किया गया जो चुनाव कराएगी। इस समय अनवारुल हक काकड़ पाकिस्तान के कार्यवाहक पीएम हैं।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानपाकिस्तान चुनावनवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH