लाइव न्यूज़ :

पेशावर की मस्जिद में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षामंत्री को याद आए भारत-इजरायल, देश की संसद में कही ऐसी बात

By शिवेंद्र राय | Updated: February 1, 2023 09:49 IST

30 जनवरी को पाकिस्तान के प्रमुख शहर पेशावर में एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस लाइन्स इलाके में मस्जिद के अंदर खुद को बम विस्फोट से उड़ा लिया था। हमला इतना ताकतवर था कि मस्जिद के मलबे से मरने वालों के शव अगले दिन 31 जनवरी तक भी निकाले जाते रहे।

Open in App
ठळक मुद्देपेशावर की मस्जिद में हुआ था बम धमाकापाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने देश की संसद में किया भारत और इजरायल का जिक्रकहा- श्रद्धालुओं पर ऐसे हमले भारत या इजराइल में कभी नहीं होते

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में बीते 30 जनवरी को आत्मघाती बम हमला हुआ था। आत्मघाती हमलावर ने नमाज के दौरान नमाजियों से खचाखच भरी मस्जिद में खुद को उड़ा लिया था। इस हमले में मरने वालों की संख्या अब 100 से ज्यादा हो चुकी है। 200 से ज्यादा लोग अस्पतालों में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

आतंकी हमले के बाद अब पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ को भारत और इजरायल की याद आ रही है। ख्वाजा आसिफ ने पेशावर हमले के बाद एक बयान में कहा है कि ऐसे हमले भारत और इजरायल में नहीं होते।

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थान डॉन के मुताबिक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान की संसद में कहा, "जिस तरह हमारे देश में नमाजियों पर आए दिन आतंकी हमले होते रहते हैं, श्रद्धालुओं पर ऐसे हमले भारत या इजराइल में कभी नहीं होते। नमाज अदा करने वालों को तो भारत और इजराइल में भी नहीं मारा गया, लेकिन पाकिस्तान में ऐसा हुआ।"

बता दें कि 30 जनवरी को पाकिस्तान के प्रमुख शहर पेशावर में एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस लाइन्स इलाके में मस्जिद के अंदर खुद को बम विस्फोट से उड़ा लिया था। हमला इतना ताकतवर था कि मस्जिद के मलबे से मरने वालों के शव अगले दिन 31 जनवरी तक भी निकाले जाते रहे।

ख्वाजा आसिफ ने देश की संसद में आतंक को बड़ा खतरा बताते हुए ये भी कहा कि हमें अपने घर को सुधारने की जरूरत है और अब आतंक के खिलाफ लड़ने का समय आ गया है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि ये समय एकजुट रहने का है।

बता दें कि पेशावर मस्जिद में हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान-पाकिस्तान ने ली है। माना जा रहा है कि टीटीपी ने पिछले साल अगस्त में अपने नेता उमर खालिद खुरासनी की हत्या का बदला लिया है। खुरासनी को अफानिस्तान में मार गिराया गया था और तहरीक-ए-तालिबान-पाकिस्तान इसके लिए पाकिस्तान की फौज को जिम्मेदार मानता है।

टॅग्स :पाकिस्तानभारतइजराइलआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल