लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की कोर्ट ने सुनाई मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पांच साल की सजा  

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 12, 2020 15:57 IST

हाफिज सईद के खिलाफ पंजाब के आतंकवाद रोधी विभाग ने लाहौर और गुजरांवाला में ये मामले दर्ज किए थे। वर्ष 2012 में अमेरिका ने सईद को वैश्विक आतंकवादी घोषित करते हुए उसके सिर पर एक करोड़ डॉलर की इनामी राशि घोषित की थी।

Open in App
ठळक मुद्देजमात-उद-दावा प्रमुख (JuD) हाफिज सईद को पांच साल की सजा सुनाई है।वह 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले का मास्टर माइंड है। 

पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी अदालत ने आतंकवाद के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के दो मामलों में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा प्रमुख (JuD) हाफिज सईद को पांच साल की सजा सुनाई है।आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) लाहौर के न्यायाधीश अरशद हुसैन भुट्टा ने आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने के दो मामलों में जमात उद दावा के प्रमुख के खिलाफ फैसले को पिछले हफ्ते शनिवार के लिए सुरक्षित रख लिया था।

अदालत के एक अधिकारी ने बताया था कि एटीसी न्यायाधीश ने हाफिज सईद के आवेदन पर गौर किया जिसमें उसने अपने खिलाफ आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने के सभी मामलों को मिलाने और मुकदमा पूरा होने के बाद फैसला सुनाने की अपील की थी। गौरतलब है कि सईद के खिलाफ पंजाब के आतंकवाद रोधी विभाग ने लाहौर और गुजरांवाला में ये मामले दर्ज किए थे। वर्ष 2012 में अमेरिका ने सईद को वैश्विक आतंकवादी घोषित करते हुए उसके सिर पर एक करोड़ डॉलर की इनामी राशि घोषित की थी। वह 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले का मास्टर माइंड है। 

टॅग्स :हाफिज सईदपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा