लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भगवान हनुमान पर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट, स्थानीय मुस्लिम पत्रकार ईशनिंदा कानून के तहत गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: March 22, 2023 21:46 IST

पाकिस्तान में भगवान हनुमान को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर ईशनिंदा कानून के तहत एक स्थानीय मुस्लिम पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध में एक पत्रकार को भगवान हनुमान का अपमान करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सामने आई जानकारी के अनुसार इस स्थानीय पत्रकार को ईशनिंदा काननू के तहत गिरफ्तार किया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर मीरपुरखास शहर के सेटेलाइट थाने में एक मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

पाकिस्तान में हिंदुओं से जुड़ी मान्यताओं के अपमान पर कार्रवाई का यह दुर्लभ मामला है। आमतौर पर ईशनिंदा कानून के तहत पाकिस्तान में अल्पसंख्यक धर्मों के लोगों के खिलाफ ही केस दर्ज होने के मामले सामने आते रहते हैं। इस मामले में शिकायत करने वाले रमेश कुमार नाम के शख्स हैं जो लुहाना पंचायत मीरपुरखास के उपाध्यक्ष हैं। रमेश कुमार के अनुसार 19 मार्च को उन्होंने असलम बलोच नाम के स्थानीय पत्रकार के फेसबुक पेज पर भगवान हनुमान की शेयर की गई तस्वीर देखी थी। यही तस्वीर वाटसेप ग्रुप में भी साझा की गई थी।

इसी तस्वीर को लेकर विवाद है। रमेश कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि इसे शेयर कर असलम बलोच ने उनकी और अन्य हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा इससे धर्मों के बीच वैमनस्यता फैलेगी और क़ानून व्यवस्था को ख़राब करने का भी प्रयास किया गया है।

सिंध में है हिंदुओं की बड़ी आबादी

पाकिस्तान में हिंदुओं की सबसे बड़ी आबादी सिंध प्रांत में ही रहती है। प्रांत की 70% हिंदू आबादी मीरपुरखास में रहती है। इसी मीरपुरख़ास मंडल में थरपारकर, उमरकोट और संघर जैसे सीमावर्ती ज़िले आते हैं जिनक सीमाएं भारत ,से लगी हैं।

बहरहाल, बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार अल्पसंख्यक मामलों के प्रांतीय मंत्री ज्ञानचंद इसरानी ने पूरे मामले पर सिंध के इंसपेक्टर जनरल से बात की। साथ ही एसएसपी मीरपुरखास से भी बात की और पत्रकार को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए। प्रांतीय मंत्री ने कहा कि किसी को भी किसी के धर्म का अपमान करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूरे विवाद के बीच गिरफ्तार असलम बलोच का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उसने अपने पोस्ट के लिए हिंदू समुदाय से माफी मांगी है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH