लाइव न्यूज़ :

एससीओ बैठक मे पाकिस्तान ने आतंकवाद की निंदा की

By भाषा | Updated: November 30, 2020 23:11 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 30 नवंबर पाकिस्तान ने भारत की मेजबानी में सोमवार को आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) डिजिटल बैठक के दौरान आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की। इसके साथ ही उसने नव-नाजीवाद और ‘इस्लामोफोबिया’ के कारण हाल में चरमपंथी और नस्लवादी घटनाओं में वृद्धि को लेकर आगाह किया।

विदेश कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार एससीओ देशों के शासनाध्यक्षों की परिषद की 19 वीं बैठक में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व विदेश मामलों के लिए संसदीय सचिव अंदलीब अब्बास ने किया।

उन्होंने "विवादित क्षेत्रों" में आतंकवाद की निंदा करते हुए सुरक्षित पड़ोस बनाने की अनिवार्यता को रेखांकित किया।

इससे पहले अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि क्षेत्र के सामने सबसे प्रमुख चुनौती आतंकवाद है, खासकर सीमा पार से आतंकवाद।

अब्बास ने अपने संबोधन में क्षेत्रीय शांति और स्थिरता हासिल करने, बहुआयामी संपर्क के माध्यम से क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ घनिष्ठ संबंधों के विकास के लिए पाकिस्तान की खातिर आठ सदस्यीय संगठन के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सहयोग, जानकारी और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

अब्बास ने कहा, "पाकिस्तान एससीओ क्षेत्र को क्षेत्रीय संपर्क और एकीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखता है।’’

उन्होंने गरीबी उन्मूलन संबंधी एक विशेष कार्य समूह (एसडब्ल्यूजी) गठित करने की खातिर पाकिस्तान की पहल का समर्थन करने के लिए सदस्य राज्यों को धन्यवाद दिया। इस कार्य समूह से एससीओ के सदस्यों के बीच अनुभवों और विचारों के आदान-प्रदान का मौका मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'