लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में एक और धमाका, सुरक्षाबलों को ले जा रही बस में ब्लास्ट; 5 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2025 14:12 IST

Pakistan: पाकिस्तान में सड़क किनारे बम विस्फोट में अधिकारियों की मौत, बलूच लिबरेशन आर्मी पर हमला होने का संदेह, बलूचिस्तान प्रांत में चल रहे संघर्ष को उजागर करता है

Open in App

Pakistan: दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षाबलों को ले जा रही एक बस के पास सड़क किनारे रविवार को बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम पांच अधिकारियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस प्रमुख जफर जमानानी ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान के नौशकी जिले में हुआ।

उन्होंने कहा कि विस्फोट से पास मौजूद एक अन्य बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा हताहतों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस हमले की निंदा की। संदेह है कि प्रतिबंधित ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ ने यह हमला किया।

‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ ने कुछ दिन पहले एक ट्रेन पर घात लगाकर हमला करके करीब 400 यात्रियों को बंधक बना लिया था। पाकिस्तान सरकार ने कहा था कि इस घटना में बलूच विद्रोहियों ने 26 बंधकों की हत्या कर दी और सुरक्षाबलों ने बचाव अभियान में सभी 33 हमलावरों को मार गिराया। तेल और खनिज संपदा से समृद्ध बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे कम आबादी वाला प्रांत है।

बलूचिस्तान के स्थानीय निवासी संघीय सरकार पर लंबे समय से भेदभाव का आरोप लगाते रहे हैं लेकिन पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है। ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ संघीय सरकार से आजादी की मांग कर रही है।

टॅग्स :पाकिस्तानबम विस्फोटआतंकी हमलाPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट