लाइव न्यूज़ :

राहत पैकेज के लिए यूएई और सऊदी अरब से पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा ने किया संपर्क

By भाषा | Updated: August 6, 2022 16:10 IST

ऐसा माना जाता है कि आईएमएफ ने पाकिस्तान से कहा है कि वह इस बात की पुख्ता गारंटी दे कि उसके दोस्त उसकी बाहरी जरूरतों के लिए चार अरब डॉलर मुहैया कराएंगे। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान आवश्यक धन मुहैया कराने के लिए सऊदी अरब, यूएई और चीन जैसे प्रमुख सहयोगियों के साथ बातचीत कर रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देअप्रैल में जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब की यात्रा की, तो वह खाली हाथ लौट आए।यूएई भी पाकिस्तान के बचाव में आने से हिचक रहा था।कर्ज देने के बजाय यूएई ने पाकिस्तान को शेयर और संपत्ति खरीदने की पेशकश की।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने नकदी की कमी से जूझ रहे अपने देश के लिए वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने के अपने प्रयासों के तहत अब सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से संपर्क किया है। मीडिया की एक रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी सामने आई है। इससे कुछ दिन पहले जनरल बाजवा ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 1.7 अरब डॉलर का महत्वपूर्ण राहत पैकेज दिलाने के लिए अमेरिका से मदद मांगी थी। 

पाकिस्तान के दैनिक समाचार पत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसा कि आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड की इस महीने के अंत में बैठक होने वाली है, जिसमें पाकिस्तान के लिए औपचारिक रूप से 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि की अगली किस्त को मंजूरी दी जाएगी। आईएमएफ चाहता है कि वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए पाकिस्तान अपने मित्र देशों की प्रतिबद्धता सुनिश्चित करे। 

ऐसा माना जाता है कि आईएमएफ ने पाकिस्तान से कहा है कि वह इस बात की पुख्ता गारंटी दे कि उसके दोस्त उसकी बाहरी जरूरतों के लिए चार अरब डॉलर मुहैया कराएंगे। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान आवश्यक धन मुहैया कराने के लिए सऊदी अरब, यूएई और चीन जैसे प्रमुख सहयोगियों के साथ बातचीत कर रहा है। 

अप्रैल में जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब की यात्रा की, तो वह खाली हाथ लौट आए क्योंकि रियाद ने उन्हें कोई पक्का आश्वासन नहीं दिया था। यूएई भी पाकिस्तान के बचाव में आने से हिचक रहा था। कर्ज देने के बजाय यूएई ने पाकिस्तान को शेयर और संपत्ति खरीदने की पेशकश की। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक माना जाता है कि पाकिस्तान की सेना ने वित्तीय मदद के लिए सऊदी अरब और यूएई दोनों ही देशों में अधिकारियों से बात की है।

टॅग्स :पाकिस्तानInternational Monetary Fundशहबाज शरीफGen BajwaShehbaz Sharif
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल