लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान-अफगानिस्तानः 48 घंटे के संघर्ष विराम की घोषणा, कई सैनिकों को बंदी बनाने का दावा किया, जानें अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2025 21:58 IST

Pakistan-Afghanistan: सेना ने कहा, "हमले को विफल करते समय 15-20 अफगान तालिबान मारे गए और कई घायल हो गए।" 

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान सरकार की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं आई है।अफ़ग़ानिस्तान के कंधार प्रांत और राजधानी काबुल में "सटीक हमले" किए। सटीक हमलों में कई विदेशी और अफगान आतंकवादी मारे गए।

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान के साथ 48 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमति बन गई है। यह घोषणा ऐसे समय की गई है जब दोनों देशों के बीच सीमा पर संघर्ष में दोनों ओर से कई लोग मारे गए हैं। विदेश कार्यालय ने कहा, "तालिबान के अनुरोध पर दोनों पक्षों की आपसी सहमति से आज शाम छह बजे से अगले 48 घंटों के लिए पाकिस्तान सरकार और अफगानिस्तान के तालिबान शासन के बीच एक अस्थायी संघर्ष विराम का फैसला किया गया है।" हालांकि, अफगानिस्तान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि "पाकिस्तानी पक्ष के अनुरोध और आग्रह पर, दोनों देशों के बीच संघर्षविराम आज शाम 5:30 बजे के बाद प्रभावी होगा।" सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मुजाहिद ने कहा कि सरकार ने अपने सशस्त्र बलों को निर्देश दिया है कि वे संघर्ष विराम का सम्मान करें।

जब तक कि उकसावे की कोई कार्रवाई ना हो। विदेश कार्यालय ने कहा, "इस अवधि के दौरान, दोनों पक्ष रचनात्मक बातचीत के माध्यम से इस जटिल लेकिन सुलझने योग्य मुद्दे का सकारात्मक समाधान खोजने के लिए गंभीर प्रयास करेंगे।" सरकारी ‘पीटीवी न्यूज़’ ने पूर्व में बताया था कि पाकिस्तानी सैन्य बलों ने अफ़ग़ानिस्तान के कंधार प्रांत और राजधानी काबुल में "सटीक हमले" किए।

‘पीटीवी न्यूज़’ ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से ‘एक्स’ पर कहा, "अफ़ग़ान तालिबान के आक्रमण के ख़िलाफ़ पाकिस्तानी सेना की जवाबी कार्रवाई में प्रमुख ठिकाने नष्ट कर दिए गए। पाकिस्तानी सेना ने अफ़ग़ान तालिबान के प्रमुख ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया।" पोस्ट में कहा गया, "ये सटीक हमले अफ़ग़ानिस्तान के कंधार प्रांत में किए गए। इन हमलों के परिणामस्वरूप, अफग़ान तालिबान बटालियन संख्या 4 और बॉर्डर ब्रिगेड संख्या 6 पूरी तरह से नष्ट हो गए। दर्जनों विदेशी और अफ़ग़ान आतंकवादी मारे गए।"

इससे पहले, पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि उसने अफगान तालिबान के कई हमलों को नाकाम कर दिया और दोनों देशों के बीच सीमा पर हुई झड़पों की अलग-अलग घटनाओं में 40 से अधिक हमलावरों को मार गिराया। सेना ने कहा, "हमले को विफल करते समय 15-20 अफगान तालिबान मारे गए और कई घायल हो गए।"

टॅग्स :अफगानिस्तानअमेरिकापाकिस्तानPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा