लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के घर के पास बड़ा धमाका, तीन की मौत, 20 घायल

By अमित कुमार | Updated: June 23, 2021 15:56 IST

पाकिस्तान के लाहौर स्थित जौहर टाउन के पास बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें अब तक 12 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका जबरदस्त था।घायलों को कारों और ऑटो-रिक्शा के जरिए जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया।अभी तक विस्फोट की प्रकृति का पता नहीं चल पाया है।

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के लाहौर में स्थित आवास के बाहर धमाके में तीन लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल हो गए। पाकिस्तान के लाहौर में स्थिति जौहर टाउन में बुधवार को विस्फोट हुआ। 

पाकिस्तान के लाहौर में मुबंई हमले के मुख्य साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद के घर के बाहर बुधवार को हुए बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई तथा 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, जौहर टाउन की बीओआर सोसाइटी में सईद के घर के बाहर स्थित पुलिस जांच चौकी में बम धमाका हुआ।

पंजाब के पुलिस प्रमुख ने कहा कि यदि सईद के घर के बाहर पुलिस चौकी न होती तो इस घटना में ''बड़ा नुकसान'' हो सकता था। पुलिस महानिरीक्षक (पंजाब) इनाम गनी ने संवाददाताओं से कहा कि विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुई है और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

इस धमाके में कई और लोगों की घायल होने की आशंका जताई जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धमाका लाहौर के जौहर टाउन इलाके में हुआ है। विस्फोट किस कारण से हुआ इस बात का पता अभी नहीं चला सका है। 

रेस्क्यू 1122 के एक प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोट किस कारण से हुआ इस बात की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा, "अभी तक हम यह निर्धारित नहीं कर पाए हैं कि गैस पाइपलाइन फट गई या यह सिलेंडर था। लेकिन हमने चार लोगों को अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया है और अधिक घायल होने की उम्मीद है।"

वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार मुबाशिर जैदी के अनुसार जिस इमारत में धमाका हुआ है उसमें भारत में वांछित पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद रहता था। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि एक इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और विस्फोट स्थल पर खड़े कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।

टॅग्स :पाकिस्तानबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते