लाइव न्यूज़ :

पाक ने भारतीय राजनयिक को तलब किया, जम्मू कश्मीर में जैश द्वारा आतंकी हमले की साजिश का आरोप नकारा

By भाषा | Updated: November 22, 2020 00:03 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 21 नवंबर पाकिस्तान ने शनिवार को भारतीय उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया और भारत के इस दावे को खारिज कर दिया कि पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद जम्मू कश्मीर में स्थानीय चुनावों से पहले वहां हमलों की साजिश रच रहा है।

इससे कुछ घंटे पहले ही भारत ने नयी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया था और कहा था कि पाकिस्तान को उसके क्षेत्र से गतिविधियां चला रहे आतंकवादियों तथा आतंकवादी समूहों के समर्थन की अपनी नीति को छोड़ देना चाहिए और दूसरे देशों में हमले के लिए आतंकवादी संगठनों द्वारा तैयार आतंकी ढांचे को तबाह कर देना चाहिए।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में आरोप को खारिज कर दिया और उम्मीद जताई कि भारत किसी भी तरह का ‘‘भ्रामक बयान देने से बचेगा’’।

इससे पहले दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने नागरोटा की घटना का जिक्र करते हुए पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनयिक से कहा कि हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री के जब्त हुए बड़े जखीरे से जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में शांति और सुरक्षा को अस्थिर करने, खासतौर पर स्थानीय जिला विकास परिषद के चुनावों की कवायद को बाधित करने के लिए एक बड़े हमले की विस्तृत साजिश का संकेत मिलता है।

सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार सुबह नगरोटा में एक ट्रक में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के चार संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारतीय सुरक्षा बलों ने 19 नवंबर को जम्मू कश्मीर के नगरोटा में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। शुरुआती रिपोर्ट में संकेत मिलता है कि हमलावर पाकिस्तान के संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हो सकते हैं। इस संगठन को संयुक्त राष्ट्र और कई देशों ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है।’’

उसने कहा कि भारत के खिलाफ जैश के लगातार आतंकवादी हमलों के बारे में भी गंभीर चिंता प्रकट की गयी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह आतंकी समूह अतीत में भारत में अनेक हमलों में शामिल रहा है जिनमें फरवरी 2019 में हुआ पुलवामा हमला भी शामिल है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने अपनी इस मांग को दोहराया कि पाकिस्तान अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र का इस्तेमाल किसी भी तरह से भारत के खिलाफ आतंकवाद के लिए नहीं होने देने की अपनी अंतरराष्ट्रीय वचनबद्धता और द्विपक्षीय प्रतिबद्धता का पालन करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील