लाइव न्यूज़ :

इमरान के मंत्री की नई गीदड़भभकी, कहा- पाक के पास हैं 125 से 250 ग्राम के परमाणु बम

By भाषा | Updated: September 2, 2019 23:31 IST

कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत-पाक के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर पाकिस्तानी रेल मंत्री शेख रशीद अहमद ने यह दावा किया है कि पाकिस्तान के पास 125 से 250 ग्राम वजन के छोटे परमाणु बम हैं, जो किसी लक्षित इलाके को नेस्तनाबूद करने में सक्षम हैं।

Open in App

पाकिस्तान के पास 125 से 250 ग्राम वजन के छोटे परमाणु बम हैं, जो किसी लक्षित इलाके को नेस्तनाबूद करने में सक्षम हैं। कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत-पाक के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर पाकिस्तानी रेल मंत्री शेख रशीद अहमद ने यह दावा किया है। अहमद ने कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 हटाने के नयी दिल्ली के फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारत से लगी नियंत्रण रेखा (एलओसी) और नयी दिल्ली के साथ अन्य द्विपक्षीय समझौते खत्म कर दिये हैं।

‘द न्यूज’ अखबार ने मंत्री के हवाले से कहा, ‘‘पाकिस्तान के पास 125 से 250 ग्राम वजन के परमाणु बम भी हैं जो किसी लक्षित इलाके में हमला कर (और उसे नष्ट कर) सकता है। ’’ उन्होंने पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन इमारत का मुआयना करने के बाद रविवार को संवाददाताओं से यह कहा। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान कश्मीर मुद्दे को लेकर परमाणु हथियारों से लैस दोनों पड़ोसी देशों के बीच युद्ध की आशंका के बारे में बयानबाजी कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि यदि पाकिस्तान पर युद्ध थोपा गया तो भारत के 22 टुकड़े हो जाएंगे। पाकिस्तान द्वारा अक्सर ही परमाणु मुद्दा उठाने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नौ अगस्त को नयी दिल्ली में कहा था, ‘‘उनकी (पाक के) ओर से, वे लोग दहशत की स्थिति पैदा करना चाहते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय को नहीं लगता है कि युद्ध जैसी कोई स्थिति है। यह ध्यान भटकाने की चाल है।’’

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को पांच अगस्त को हटाये जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के फैसले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। अहमद ने कहा कि भारत ने दो ‘बड़ी गलतियां’ की है, पहला यह कि उसने परमाणु विस्फोट इस गलत धारणा के साथ किए कि पाकिस्तान ऐसा नहीं करेगा। दूसरा यह कि उसने यह सोच कर पांच अगस्त को कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द कर दिया कि कश्मीरी इस पर प्रतिक्रिया नहीं करेंगे।

कश्मीर पर भारत के पांच अगस्त के फैसले के बाद समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द करने वाले रेल मंत्री ने कहा कि नयी दिल्ली के साथ सिर्फ नतीजे देने वाली वार्ता हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘ यदि भारत संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के मुताबिक कश्मीर मुद्दे का हल करने की दिशा में कदम उठाता है तभी जाकर वार्ता संभव है। ’’ उन्होंने पिछले हफ्ते कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाक दोनों को धोखा दे रहे हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल