लाइव न्यूज़ :

पाक ने अफगानिस्तान के साथ मुख्य सीमा बंद की

By भाषा | Updated: July 6, 2021 16:31 IST

Open in App

सज्जाद हुसैन

इस्लामाबद, छह जुलाई पाकिस्तान ने मंगलवार को अफगानिस्तान के साथ लगती अपनी मुख्य सीमा के क्रॉसिंग स्थल को बंद कर दिया। पड़ोसी देश में कोविड -19 महामारी और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के बिगड़ने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने ट्वीट किया कि राष्ट्रीय कमान एवं संचालन केंद्र (एनसीओसी) की सलाह पर यह कदम उठाया गया है। इसे मुल्क में कोविड-19 महामारी से निपटने की आधिकारिक जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने ट्वीट में कहा, “एनसीओसी की सलाह पर तोरखम सरहद पर आज से सभी तरह का प्रवास प्रस्थान और आगमन एनसीओसी के नए दिशा-निर्देशों आने तक बंद रहेगा।”

पेशावर को जलालाबाद और काबुल से जोड़ने वाला तोरखम अफगानों के लिए पाकिस्तान का प्रवेश द्वार है और हर दिन हजारों लोग इसे पार करते हैं। अधिकारियों ने कहा कि अफगानिस्तान में महामारी के साथ-साथ कानून एवं व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के कारण इसे बंद किया गया है। अफगानिस्तान में तालिबान अपना प्रभाव तेजी से बढ़ा रहा है।

इस बीच पाकिस्तान में 30 जून के बाद पहली कोरोना वायरस के एक हजार से कम मामले सामने आए और संक्रमण दर 2.16 फीसदी रही। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 830 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 9,64,490 हो गए हैं। इस अवधि में 25 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 22,452 हो गई है।

मुल्क में टीकाकरण अभियान भी अच्छी तरह से चल रहा है। एनसीओसी ने बताया कि पांच चुलाई को समूचे पाकिस्तान में टीके की 4,25,640 खुराकें लगाई गईं। उसने कहा कि पाकिस्तान में अब तक टीके की 17,815,986 खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब