लाइव न्यूज़ :

पाक अधिकारियों और दिलीप, राजकपूर के पैतृक मकानों के मालिकों से संपत्ति दर विवाद सुलझाने का आग्रह

By भाषा | Updated: February 8, 2021 00:46 IST

Open in App

पेशावर, सात फरवरी महान बॉलीवुड अभिनेताओं दिलीप कुमार और राजकपूर के पेशावर में पैतृक मकानों को संग्रहालयों में तब्दील करने के वास्ते उनकी खरीद के सिलसिले में पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार और इन मकानों के मालिकों से तय की गई दर को लेकर सौहार्दपूर्ण समाधान पर पहुंचने की अपील की गयी है।

यहां दिलीप कुमार के स्थानीय प्रवक्ता प्रवक्ता फैसल फारूकी ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि पेशावर महान भारतीय अभिनेता के दिल में बसता है और वह अपने जन्मस्थान एवं मोहल्ला खुदादाद में पैतृक घर से अपने जुड़ाव एवं मीठी यादों की हमेशा चर्चा करते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्मों के महान अभिनेताओं के सम्मान में तथा भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान को सहेजने के लिए इन दोनों ऐतिहासिक भवनो को संग्रहालयों में तब्दील करने के प्रांत सरकार के निर्णय से उनके परिवार और प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं।

प्रवक्ता का कहना था कि महान अभिनेताओं के पैतृक मकानों को सहेजने से न केवल पेशावर का महत्व बढ़ेगा बल्कि पाकिस्तान के पर्यटन उद्योग को भी मजबूती मिलेगी।

प्रांत सरकार ने पहले इन दोनों मकानों के वास्ते 2.35 करोड़ रुपये जारी कराने को मंजूरी दी थी।

प्रांत सरकार ने 101 वर्गमीटर में फैले दिलीप कुमार के पैतृक मकान की कीमत 80.56 लाख रुपये लगाई है। उसने राजकपूर के पैतृक मकान की कीमत 1.50 करोड़ रुपये तय की है।

खरीद के बाद दोनों मकान संग्रहालय बनाये जायेंगे।

हालांकि दोनों मकानों के मालिकों ने सरकार द्वारा तय मूल्य पर इस घर को बेचने से इनकार कर दिया है और कहा है कि प्रशासन ने इसकी बहुत कम कीमत लगाई हैं।

दिलीप कुमार के पैतृक मकान के मालिक हाजी लाल मुहम्मद ने कहा है कि वह इस संपत्ति के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग रखेगा।

मुहम्मद ने कहा कि उसने 2005 में सारी औपचारिकताएं पूरी कर 51 लाख रुपये में यह संपत्ति खरीदी थी और उसके पास मकान के सारे कागजात हैं।

उन्होंने कहा कि 16 साल बाद इस संपत्ति की कीमत मात्र 80.56 लाख रुपये तय करना सरकार के लिए उचित नहीं है।

राजकपूर के पैतृक मकान के मालिक ने 151.75 वर्गमीटर में फैली संपत्ति ‘कपूर हवेली’ के लिए 200 करोड़ रुपये मांगे थे, जबकि सरकार ने इसकी कीमत 1.50 करोड़ रुपये तय की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'