लाइव न्यूज़ :

पाक सेना का दावा, कुलभूषण जाधव से जुड़े अपने सभी अंतरराष्ट्रीय दायित्व पूरा कर रहा है पाकिस्तान

By भाषा | Updated: August 13, 2020 22:58 IST

कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने अप्रैल 2017 में जासूसी और आतकंवाद के जुर्म में मौत की सजा सुनायी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की सेना ने दावा किया कि उनका देश कुलभूषण जाधव के प्रति अपने सभी अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा कर रहा है। जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने अप्रैल 2017 में जासूसी और आतकंवाद के जुर्म में मौत की सजा सुनायी थी।

इस्लामाबाद।पाकिस्तान की सेना ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनका देश मौत की सजा काट रहे भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के प्रति अपने सभी अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा कर रहा है। भारतीय नौसेना से अवकाश प्राप्त अधिकारी जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने अप्रैल 2017 में जासूसी और आतकंवाद के जुर्म में मौत की सजा सुनायी थी।

इसके एक सप्ताह बाद ही भारत इस मामले को अंतरराष्ट्रीय अदालत में ले गया। जहां उसने जाधव की मौत की सजा को चुनौती देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने उन्हें राजनयिक पहुंच मुहैया नहीं करायी है। इसपर अंतरराष्ट्रीय अदालत ने पाकिस्तान को उनकी मौत की सजा तामिल करने पर रोक लगा दी।

जाधव से जुड़े एक सवाल के जवाब में पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने कहा, ‘‘कुलभूषण पर अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले को लागू किया जा रहा है।’’ रावलपिंडी में उन्होंने कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन कर रहे हैं, अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले से जुड़े दायित्वों का पालन करते हुए राजनयिक पहुंच मुहैया करायी गई।’’

पाकिस्तान ने जुलाई में जाधव को राजनयिक पहुंच उपलब्ध करायी गयी। उससे कुछ ही दिन पहले उसने दावा किया कि जाधव ने फैसले के खिलाफ अपील करने से इंकार कर दिया है। लेकिन, भारत ने जाधव तक ‘‘बिना किसी अवरोध और बिनाशर्त’’ राजनयिक पहुंच मुहैया नहीं कराने पर निराशा जतायी है। इफ्तिखार ने भारत पर कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का भी आरोप लगाया।

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट