लाइव न्यूज़ :

ऑक्सफोर्ड / एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके को ब्रिटिश नियामक ने मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 30, 2020 16:11 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 30 दिसंबर ब्रिटेन ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित और एस्ट्राजेनेका द्वारा उत्पादित कोविड-19 टीके को बुधवार को मानव पर इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी। फाइजर/बायोएनटेक टीके के बाद यह दूसरा टीका है जिसे देश में इस्तेमाल करने की मंजूरी दी गई है।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के टीके को औषधि एवं स्वास्थ्य देखभाल उत्पाद नियामक एजेंसी (एमएचआरए) की मंजूरी मिलने का अभिप्राय है कि टीका सुरक्षित और प्रभावी है।

सरकार के स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखरेख विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा यह तय करेगी कि टीका सबसे पहले अधिक जोखिम वाले समूहों को लगाया जाए।

इस टीके के उत्पादन के लिए ऑक्सफोर्ड ने भारतीय सीरम संस्थान (एसआईआई) के साथ भी करार किया है और इसका मूल्यांकन एमएचआरए ने सरकार को गत सोमवार को जमा अंतिम आंकड़ों के आधार पर किया है।

देश के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने टीके के इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद कहा, ‘‘ब्रिटिश विज्ञान के लिए वास्तव में यह काफी शानदार समाचार और एक बड़ी सफलता है।’’

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री ने पुष्टि की कि यह टीकाकरण चार जनवरी से शुरू होगा।

देश में इस समय कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर चल रही है तथा कोरोना वायरस का अत्यधिक घातक नया प्रकार सामने आने के बाद मुश्किल और बढ़ गई है।

श्वांस रोग विशेषज्ञ और सरकार की आपात व्यवस्था को लेकर गठित वैज्ञानिक सलाहकार समूह के सदस्य प्रोफेसर कालम सेम्पल ने कहा, ‘‘टीका लेने वाले व्यक्ति कुछ हफ्तों में वायरस से सुरक्षित हो जााएंगे और यह बहुत महत्वपूर्ण है।’’

ब्रिटेन ने टीके की करीब 10 करोड़ खुराक के ऑर्डर दिए हैं जिनमें से चार करोड़ खुराक मार्च के अंत तक मिलने की उम्मीद है।

एस्ट्राजेनेका के प्रमुख पास्कल सोरियट ने जोर देकर कहा है कि अनुसंधानकर्ताओं ने अंतिम नतीजों को प्रकाशित करने से पहले टीके की दो खुराक का इस्तेमाल कर ‘‘ कारगर फार्मूला’’ हासिल किया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि टीके को वायरस के नए प्रकार पर भी प्रभावी होना चाहिए जिसकी वजह से ब्रिटेन के अधिकतर हिस्सों में भय की स्थिति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?