लाइव न्यूज़ :

अपने ही दे रहे धोखा?, 2024 में 83000 हत्या, हर 10 मिनट में 1 महिला या लड़की की साथी या परिजन द्वारा हत्या, संयुक्त राष्ट्र आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2025 12:26 IST

किसी करीबी साथी या परिजन के हाथों सबसे अधिक महिला हत्या (फेमिसाइड) दर अफ्रीका में रही (प्रति 1,00,000 महिला आबादी पर 3)। इसके बाद अमेरिका (1.5), ओशिनिया (1.4), एशिया (0.7) और यूरोप (0.5) का स्थान है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं और लड़कियों को दुनिया के हर क्षेत्र में इस चरम स्वरूप की हिंसा का सामना करना पड़ता है। महिलाओं की हत्या भी शामिल है, होने का खतरा होता है।

न्यूयॉर्कः संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी एक नए आंकड़े के अनुसार लगभग हर दस मिनट में एक महिला या लड़की की उसके साथी या परिजन द्वारा हत्या कर दी जाती है, यानी औसतन रोजाना 137 महिलाएं या लड़कियां। संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) और संयुक्त राष्ट्र महिला ने जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि स्त्री हत्या (लैंगिक आधार पर की गई हत्या) के कारण दुनिया भर में हजारों महिलाओं और लड़कियों की जान जा रही है, तथा इसमें कोई वास्तविक प्रगति नहीं दिख रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘पिछले साल 83,000 महिलाओं और लड़कियों की जानबूझकर हत्या कर दी गई। इनमें से 60 प्रतिशत यानी 50,000 महिलाओं और लड़कियों की हत्या उनके अंतरंग साथी या परिवार के सदस्यों के हाथों हुई।’’ इसका मतलब है कि लगभग हर 10 मिनट में एक महिला या लड़की की हत्या उसके साथी या परिवार के सदस्य द्वारा की जाती है - यानी औसतन हर दिन 137 महिलाओं या लड़कियों की हत्या। इसके विपरीत, उसी वर्ष केवल 11 प्रतिशत पुरुष हत्याएं अंतरंग साथी या परिवार के सदस्यों द्वारा की गईं।

यूएनओडीसी कार्यकारी निदेशक जॉन ब्रैंडोलिनो ने कहा, "दुनिया भर में बहुत सी महिलाओं और लड़कियों के लिए घर खतरनाक और कभी-कभी जानलेवा स्थान बना हुआ है।" ब्रैंडोलिनो ने महिला हत्या के प्रति बेहतर रोकथाम रणनीतियों और आपराधिक न्याय प्रतिक्रियाओं की आवश्यकता पर बल दिया, जो उन स्थितियों को ध्यान में रखें जो हिंसा के इस चरम रूप को बढ़ावा देती हैं।

संयुक्त राष्ट्र महिला नीति प्रभाग की निदेशक सारा हेंड्रिक्स ने ऑनलाइन हिंसा के खतरे पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डिजिटल हिंसा अक्सर केवल 'ऑनलाइन' ही सीमित नहीं रहती और यह 'ऑफलाइन' बढ़ सकती है और गंभीर मामलों में इससे जानलेवा नुकसान, जिसमें महिलाओं की हत्या भी शामिल है, होने का खतरा होता है।

महिलाओं और लड़कियों को दुनिया के हर क्षेत्र में इस चरम स्वरूप की हिंसा का सामना करना पड़ता है। अनुमान है कि किसी करीबी साथी या परिजन के हाथों सबसे अधिक महिला हत्या (फेमिसाइड) दर अफ्रीका में रही (प्रति 1,00,000 महिला आबादी पर 3)। इसके बाद अमेरिका (1.5), ओशिनिया (1.4), एशिया (0.7) और यूरोप (0.5) का स्थान है। 

टॅग्स :नारी सुरक्षावुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारत'मासिक धर्म के दौरान अनिवार्य छुट्टी से महिलाओं की नौकरियों को नुकसान पहुँच सकता है': SC ने रूढ़िवादिता के जोखिम पर चिंता जताई

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

भारतकौन हैं डॉ. अक्षता प्रभु?, क्यों नेशनल वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम को लेकर चर्चा में?

क्राइम अलर्ट2017 में अनुराग पांडे से शादी, 2021 से 2025 के बीच बार-बार क्रूरता, चरित्र पर संदेह?, 9 महीने की गर्भवती पत्नी ज्योति पांडे पर पति और ससुराल वालों ने किया हमला

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!