लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम देशों के संगठन ने इजरायल की निंदा की

By भाषा | Updated: May 11, 2021 21:35 IST

Open in App

दुबई , 11 मई (एपी) मुस्लिम देशों के एक समूह ने यरूशलम में स्थित इस्लाम के पवित्र स्थलों में से एक अल-अक्सा मस्जिद के परिसर में हिंसा भड़कने को लेकर इजरायल की निंदा की है।

इजरायल और फलस्तीन के बीच बढ़ते तनाव और यरूशलम में हुईं हिंसक झड़पों पर मुस्लिम जगत की ओर से एकजुट प्रतिक्रिया देने के लिये मंगलवार को 57 सदस्यीय इस्लामिक सहयोग संगठन की आपात बैठक बुलाई गई।

एक विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में अल-अक्सा मस्जिद की पवित्रता की ''निरंतर अनदेखी'', इबादतगुजारों पर ''बर्बर हमलों'' और परिसर में फलस्तीनियों की आवाजाही पर पाबंदी को लेकर इजरायल की निंदा की गई।

संगठन ने कहा कि उसके विचार में इजरायल की कार्रवाई ''दुनियाभर के मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली और अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है।''

संगठन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तनाव बढ़ने के लिये इजरायल को जिम्मेदार ठहराने और उसपर हमले रोकने का दबाव डालने की अपील की, जिसकी वजह से ''क्षेत्र की सुरक्षा और स्थायित्व '' के सामने खतरा पैदा हो गया है।

संगठन ने स्वतंत्र फलस्तीन के समर्थन के लंबे समय से चले आ रहे अरब जगत के रुख को भी दोहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना