लाइव न्यूज़ :

रूस: कोर्ट में भी विपक्षी नेता नवलनी ने की राष्ट्रपति पुतिन की आलोचना, बोले- लाखों लोगों को डराने के लिए मुझे जेल में डाला

By अनुराग आनंद | Updated: February 3, 2021 07:29 IST

रूस के सबसे बड़े विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी नर्व एजेंट (जहर) के हमले के बाद वह जर्मनी में पांच महीने से उपचार करा रहे थे और उन्होंने जहर दिए जाने के लिए रूस की सरकार पर दोष मढ़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट में एलेक्सी नवलनी और उनके वकीलों ने कहा कि चूंकि वह जर्मनी में उपचार करा रहे थे। एलेक्सी नवलनी को जेल भेजे जाने के बाद पिछले दो सप्ताहांत पर समूचे रूस में व्यापक प्रदर्शन हुआ।

मॉस्को: रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी ने अपने खिलाफ मॉस्को की अदालत में चल रही सुनवाई की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सरकार लाखों लोगों को डराने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं, अभियोजन ने अदालत से नवलनी को नियमों के उल्लंघन के लिए जेल की सजा देने का अनुरोध किया है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक नवलनी (44) को जर्मनी से लौटने पर 17 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। नर्व एजेंट (जहर) के हमले के बाद वह जर्मनी में पांच महीने से उपचार करा रहे थे और उन्होंने जहर दिए जाने के लिए रूस की सरकार पर दोष मढ़ा था।

रूस की सरकार ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया था

हालांकि, रूस की सरकार ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि जहर दिए जाने के सबूत नहीं मिले। अदालत में नवलनी ने अपनी गिरफ्तारी के पीछे पुतिन के ‘‘डर और घृणा’’ को वजह बताते हुए कहा कि रूस के नेता को इतिहास जहर देने के वाले के तौर पर जानेगा।

उन्होंने अदालत में कहा, ‘‘लक्ष्य लोगों को डराने का है। वे एक आदमी को जेल में डालकर लाखों लोगों को डराना चाहते हैं।’’ रूस के अभियोजन ने आरोप लगाया है कि नवलनी ने 2014 में धन शोधन में दोषसिद्धि के तहत साढे तीन साल की अपनी निलंबित सजा की शर्तों का उल्लंघन किया। हालांकि नवलनी ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया।

सरकार ने कोर्ट ने विपक्षी नेता को सजा देने का अनुरोध किया-

अभियोजन ने सिमोनोवस्की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से उन्हें सजा देने का अनुरोध किया। नवलनी ने कहा कि मानवाधिकारों के लिए यूरोप की अदालत ने व्यवस्था दी थी कि 2014 में उनकी दोषसिद्धि गैर कानूनी थी और रूस उन्हें मुआवजे का भुगतान करे।

नवलनी और उनके वकीलों ने कहा कि चूंकि वह जर्मनी में उपचार करा रहे थे इसलिए निजी तौर पर रूसी अधिकारियों के सामने रिपोर्ट नहीं कर पाए। नवलनी ने मंगलवार को हुई सुनवाई में कहा, ‘‘उपचार पूरा होने के बाद मैं वापस मॉस्को आ गया। मैं और क्या कर सकता था?’’

नवलनी को जेल भेजे जाने के बाद पिछले दो सप्ताहांत पर समूचे रूस में व्यापक प्रदर्शन हुआ और पुतिन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों ने नवलनी को रिहा किए जाने की मांग की। पुलिस ने रविवार को मॉस्को में 1900 से ज्यादा लोगों सहित कुल 5750 लोगों को हिरासत में लिया। ज्यादातर लोगों को अदालती समन सौंपे जाने के बाद रिहा कर दिया गया।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :रूसव्लादिमीर पुतिनकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल