लाइव न्यूज़ :

पाक में अनुमति पर विवाद के बावजूद सरकार विरोधी रैली आयोजित करेगा विपक्षी गठबंधन पीडीएम: खबर

By भाषा | Updated: November 22, 2020 16:50 IST

Open in App

पेशावर, 22 नवंबर पाकिस्तान में 11 विपक्षी दलों का नवगठित गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) रविवार को यहां सरकार विरोधी रैली आयोजित करेगा जबकि शहर प्रशासन ने देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसकी अनुमति नहीं दी है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार में रविवार को प्रकाशित खबर के अनुसार रैली को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज, जमीयत उलेमा इस्लाम-फाजी (जेयूआई-एफ) तथा पीडीएम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी समेत गठबंधन के अन्य नेता संबोधित करेंगे।

खबर के अनुसार पीडीएम की पिछली रैली को लंदन से वीडियो लिंक से संबोधित कर चुके पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन अध्यक्ष नवाज शरीफ संभवत: किडनी संबंधी समस्या की वजह से पेशावर की रैली को संबोधित नहीं कर सकेंगे। उनकी बेटी मरियम ने शनिवार को एक ट्वीट के जवाब में खबर की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को पीडीएम की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन संवेदनहीन तरीके से लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने शुक्रवार को एक संक्षिप्त बयान में कहा था कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भयावह शक्ल अख्तियार की है।

इसमें कहा गया, ‘‘हमें पहले लोगों की जिंदगियां बचानी हैं। इसलिए विपक्षी दलों को लोगों की जान की कीमत पर रैली नहीं करने दी जा सकती।’’

सरकार के फैसले के जवाब में पीपीपी की केंद्रीय सूचना सचिव नफीसा शाह ने कहा कि पीडीएम की रैली 22 नवंबर को तय कार्यक्रम के मुताबिक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'