लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा

By भाषा | Updated: April 12, 2021 17:46 IST

Open in App

जम्मू, 12 अप्रैल बालटाल और चंदनवाड़ी के रास्ते से होकर जाने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होगा। सोमवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भगवान अमरनाथ की गुफा तक जाने की 56 दिवसीय यात्रा दो रास्तों से 29 जून और शुरू होगी और 22 अगस्त को समाप्त होगी।

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतीश्वर कुमार ने बताया कि तीर्थयात्रियों को वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा जिसमें स्वास्थ्य प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

सीईओ ने कहा कि संबंधित राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश द्वारा अधिकार प्राप्त डॉक्टरों और चिकित्सा संस्थानों से 15 मार्च के बाद जारी किए गए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मान्य होंगे।

सीईओ ने कहा कि 13 साल से कम और 75 साल से अधिक के लोग तथा छह सप्ताह से अधिक समय से गर्भवती महिलाएं पंजीकरण नहीं करा सकेंगी।

उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को पंजीकरण नहीं कराना होगा क्योंकि उनके हेलीकॉप्टर टिकट ही पर्याप्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?