लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 मरीजों के लिए अस्पताल में बिस्तरों की उपलब्धता दिखाने वाला ऑनलाइन पोर्टल शुरू

By भाषा | Updated: June 2, 2021 12:59 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, दो जून अमेरिकी भारतीय समुदाय तथा भारत के डॉक्टरों तथा पेशेवरों के एक समूह ने अपनी तरह का पहला ऑनलाइन मानचित्र शुरू किया है जो भारत में अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता के बारे में वास्तविक समय के साथ जानकारी देगा। इसका मकसद कोविड-19 के मरीजों को अहम तथा समय रहते सूचना मुहैया कराना है।

वाशिंगटन में रहने वाले डॉ. राजेश अनुमोलु ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट मदद’ द्वारा ‘मदद मैप्स डॉट कॉम’ भारत का पहला देशव्यापी मानचित्र है जिनमें अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता के बारे में वास्तविक समय के अनुसार जानकारियां मिलेंगी।

उन्होंने बताया कि यह पोर्टल सरकार तथा निजी अस्पतालों के लिए हर भारतीय शहर और राज्य में अस्पताल में बिस्तर की उपलब्धता के बारे में सभी प्रमुख ऑनलाइन वेबसाइटों से सूचना निकालने के लिए एक खास एल्गोरिदम का इस्तेमाल करता है।

प्रोजेक्ट मदद ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 से लड़ रहे भारतीय परिवार ऑक्सीजन आपूर्ति, वेंटीलेटर या आईसीयू में बिस्तर की उपलब्धता जैसे उचित देखभाल से जूझ रहे हैं।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘पूरे देश में अस्पताल में एक बिस्तर ढूंढने के लिए हमारे नागरिकों को हर अस्पताल को फोन करना पड़ता है या सोशल मीडिया पर अपील करनी पड़ती है।’’

यह वेबसाइट अहम और वास्तविक समय के अनुसार जानकारियां उपलब्ध कराएगी जैसे कि अस्पताल का नाम और स्थान, आईसीयू बिस्तर की उपलब्धता, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन आपूर्ति, बिना ऑक्सीजन वाले बिस्तर आदि।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना