लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर हमले में एक पुलिस कर्मी की मौत

By भाषा | Updated: January 12, 2021 15:08 IST

Open in App

पेशावर, 12 जनवरी उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में मंगलवार को पोलियो टीकाककरण टीम पर आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के करक जिले के लतंबर इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने टीम पर हमला किया। पुलिसकर्मी टीम को सुरक्षा प्रदान कर रहे थे। इस दौरान इलाके में गश्त कर रहे एक पुलिसकर्मी की गोलीबारी के दौरान मौत हो गई। किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

दुनियाभर में पाकिस्तान और अफगानिस्तान ऐसे देश हैं, जहां पोलियो महामारी अभी भी मौजूद है।

इससे पहले भी टीकाकरण के प्रयासों में आतंकवादी बाधा पहुंचाते रहे है। उनका आरोप है कि टीकाकरण अभियानों से पश्चिमी जासूसों को मदद मिलती है।

दरअसल साल 2011 में अमेरिकी कमांडो ने पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी और अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। बाद में खुलासा हुआ था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने लादेन को पकड़ने के लिये फर्जी हेपेटाइटिस टीकाकरण अभियान चलाया था। इस खुलासे के बाद के वर्षों में पाकिस्तान में टीकाकरण अभियानों पर हमले बढ़ गए थे।

पाकिस्तान में पोलियो रोधी सप्ताह के दूसरे दिन यह हमला हुआ है। देश में 4 करोड़ बच्चों को पोलियो का टीका लगाने के लिये सोमवार को पांच दिवसीय राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी