लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में एक दुल्हन के साथ बलात्कार करने वाले चार लुटेरों में से एक मारा गया

By भाषा | Updated: June 12, 2021 17:16 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 12 जून पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 22 वर्षीय एक युवती की शादी की पहली रात को उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले चार लुटेरों में से एक को पुलिस ने मार गिराया है।

लाहौर से 35 किलोमीटर दूर, मुल्तान जिले के शुजाबाद के एक गांव में 26 मई को एक घर में शादी समारोह के बाद पुलिस की वर्दी में चार लुटेरे घुस आए थे और परिवार को बंधक बना लिया था। पुलिस ने बताया कि लुटेरों ने नवविवाहित जोड़े के कमरे में घुस कर उन्हें प्रताड़ना देने के बाद दुल्हन के पति के सामने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। महिला की चिकित्सा रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई। घटना के बाद गांव वालों और मीडिया द्वारा दबाव डाले जाने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान और पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बजदार ने घटना का संज्ञान लिया और पुलिस के उच्च अधिकारियों को दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश दिया।

पंजाब पुलिस की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि वारदात में शामिल चार में से एक लुटेरा मुठभेड़ में मारा गया। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, “लुटेरा और बलात्कारी आबिद हुसैन उर्फ आबिदी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।”

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार से प्राप्त सूचना के आधार पर लुटेरों का चित्र बनवाया था और इसके जरिये अपराधी तक पहुंचने में सहायता मिली। प्रवक्ता ने कहा, “लूट का सामान बरामद करने के लिए आबिदी को शुक्रवार को ले जाया जा रहा था जब उसके कुछ साथियों ने पुलिस के दल पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से गोलीबारी में आबिदी को उसके ही साथियों ने मार दिया और भाग निकले।”

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आबिदी को पहचान के लिए पीड़िता के सामने लाया गया था और महिला द्वारा पहचान करने के बाद आबिदी के पास से लूटा गया सोने का गहना बरामद किया गया। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उनकी टीम ने आबिदी के तीन साथियों की पहचान की है, जो बलात्कार की घटना में शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा