लाइव न्यूज़ :

ओली ने सत्ताधारी पार्टी के नेताओं पर समानांतर सरकार बनाने के प्रयास का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: February 17, 2021 00:50 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 16 फरवरी नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने प्रतिनिधि सभा भंग करने के अपने कदम का बचाव करते हुए सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के कुछ नेताओं पर ‘‘समानांतर सरकार’’ बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

ओली ने यह टिप्पणी सरकार की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय से अपने संबोधन के दौरान सरकार की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए की।

नेपाल में 20 दिसंबर को तब राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया था जब ओली ने अपने प्रतिद्वंद्वी पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के साथ सत्ता के लिए संघर्ष के बीच एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया था। 275 सदस्यीय सदन को भंग करने के उनके कदम का प्रचंड की अगुवाई वाले एनसीपी के एक बड़े धड़े ने भी विरोध किया।

प्रचंड के नेतृत्व वाले गुट ने काठमांडू सहित देश के विभिन्न हिस्सों में सरकार विरोधी प्रदर्शन रैलियां और सार्वजनिक सभाएं की हैं।

प्रचंड और प्रतिद्वंद्वी ओली गुट, दोनों ही नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी को नियंत्रित करने का दावा करते हैं और इस मुद्दे को चुनाव आयोग में चुनौती दी जा रही है।

ओली ने कहा कि उनकी सरकार पिछले एक साल से गठबंधन सरकार के समान बाधाओं का सामना कर रही थी।

उन्होंने अपनी स्वयं के पार्टी सहयोगियों को दोषी ठहराते हुए सदन भंग करने के अपने कदम का बचाव किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं ने ‘‘समानांतर सरकार’’ बनाने का प्रयास किया।

ओली ने साथ ही प्रतिद्वंद्वी गुट को विभिन्न विधेयकों के अनुमोदन की प्रक्रिया, विभिन्न संवैधानिक निकायों में रिक्त पद के लिए सिफारिशों और संसद में सुनवाई में बाधा डालने का भी जिम्मेदार ठहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा