लाइव न्यूज़ :

भारत के आंतरिक मामलों में फिर से OIC का हस्तक्षेप, रामनवमी हिंसा पर दिया बयान, विदेश मंत्रालय ने लताड़ा

By रुस्तम राणा | Updated: April 4, 2023 21:24 IST

इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) ने भारत में रामनवमी हिंसा और धार्मिक जुलूसों के दौरान मुसलमानों को कथित रूप से निशाना बनाने पर एक बयान जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देOIC ने भारत में रामनवमी हिंसा और धार्मिक जुलूसों के दौरान मुसलमानों को कथित रूप से निशाना बनाने पर बयान जारी कियाभारतीय विदेश मंत्रालय ने ओआईसी सचिवालय द्वारा भारत के संबंध में जारी बयान की कड़ी निंदा कीकहा- यह उनकी सांप्रदायिक मानसिकता और भारत विरोधी एजेंडे का एक और उदाहरण है

नई दिल्ली: इस्लामिक देशों के एक बड़े समूह इस्लामिक सहयोग संगठन ने एक बार फिर भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश की है। समूह ने भारत में रामनवमी हिंसा और धार्मिक जुलूसों के दौरान मुसलमानों को कथित रूप से निशाना बनाने पर एक बयान जारी किया है। ओआईसी जनरल सचिवालय ने भारत में कई राज्यों में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा के कथित कृत्यों की निंदा की है।

वहीं इसके जवाब में भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी इस्लामिक सहयोग संगठन को करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ओआईसी सचिवालय द्वारा आज भारत के संबंध में जारी बयान की हम कड़ी निंदा करते हैं। यह उनकी सांप्रदायिक मानसिकता और भारत विरोधी एजेंडे का एक और उदाहरण है। ओआईसी केवल भारत विरोधी ताकतों द्वारा लगातार हेरफेर करके अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है।

ओआईसी के बयान में कहा गया है कि ओआईसी सचिवालय ने 31 मार्च 2023 को रामनवमी के जुलूसों के दौरान भारत के कई राज्यों में मुस्लिम समुदाय को लक्षित हिंसा और बर्बरता के कृत्यों पर गहरी चिंता जताई है, जिसमें बिहारशरीफ में एक चरमपंथी हिंदू भीड़ द्वारा मदरसा और उसके पुस्तकालय को जलाना भी शामिल है। 

टॅग्स :Organization of Islamic Cooperationबिहारपश्चिम बंगालराम नवमीRama Navami
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा