लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तानः शिया मस्जिद में भीषण विस्फोट, 10 नमाजियों की मौत,  40 अन्य घायल, काबुल में हमला, दो बच्चे जख्मी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2022 16:51 IST

उत्तरी मजार-ए-शरीफ के मुख्य अस्पताल के डॉक्टर गावसुद्दीन अनवारी ने बताया कि एम्बुलेंस और निजी कारों से शवों और घायलों को अस्पताल लाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी मजार-ए-शरीफ में स्थित साई दोकन मस्जिद में नमाज के दौरान यह विस्फोट हुआ।काबुल में सड़क किनारे हुए एक विस्फोट में दो बच्चे घायल हो गए थे। विस्फोट पश्चिमी काबुल इलाके में हुआ।

काबुलः उत्तरी अफगानिस्तान में स्थित एक शिया मस्जिद में बृहस्पतिवार को हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 10 नमाजियों की मौत हो गई जबकि 40 अन्य घायल हो गए।

उत्तरी मजार-ए-शरीफ के मुख्य अस्पताल के डॉक्टर गावसुद्दीन अनवारी ने बताया कि एम्बुलेंस और निजी कारों से शवों और घायलों को अस्पताल लाया गया है। रमजान के इस पाक महीने में उत्तरी मजार-ए-शरीफ में स्थित साई दोकन मस्जिद में नमाज के दौरान यह विस्फोट हुआ।

वहीं, बृहस्पतिवार सुबह राजधानी काबुल में सड़क किनारे हुए एक विस्फोट में दो बच्चे घायल हो गए थे। इस विस्फोट में भी देश के अल्पसंख्यक शिया समुदाय को निशाना बनाया गया था। इन हमलों की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। लेकिन ऐसे हमले अकसर इस्लामिक स्टेट से जुड़ा संगठन इस्लामिक स्टेट इन खोरासन प्रोविंस (आईएस-के) करता है।

काबुल में विस्फोट, दो बच्चे जख्मी

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बृहस्पतिवार को सड़क के किनारे हुए एक विस्फोट में दो बच्चे जख्मी हो गए। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद ज़दरान ने एक ट्वीट में कहा कि विस्फोट पश्चिमी काबुल इलाके में हुआ। यहां आसपास शिया बहुल इलाके हैं।

दो दिन पहले इसी इलाके में, शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाकर कई विस्फोट किए गए थे जिनमें कम से कम छह बच्चों की मौत हो गई थी और 17 अन्य जख्मी हुए थे। बृहस्पतिवार को किए गए विस्फोट की किसी संगठन ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है।

उत्तरी बल्खा प्रांत के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह नूरानी ने एसोसिएटिड प्रेस को बताया कि प्रांत में शिया मस्जिद को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया है। हताहतों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल सका। नूरानी ने कहा कि तालिबान सुरक्षा बल जांच करने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। इस्लामिक स्टेट से संबंधित ‘आईएस इन खोरसान प्रोविन्स’ ने पूर्व में स्कूलों को निशाना बनाकर हमले किए हैं, खासकर शिया बहुल इलाकों में।

टॅग्स :अफगानिस्तानबमKabul
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा