लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षणों के लिए अपनी आलोचना को लेकर बाइडन पर किया पलटवार

By भाषा | Updated: March 27, 2021 11:51 IST

Open in App

सियोल, 27 मार्च (एपी) उत्तर कोरिया ने अपने बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों की आलोचना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पर पलटवार करते हुए उनकी टिप्पणियों को उकसावे वाली और उत्तर कोरिया के आत्मरक्षा के अधिकार का अतिक्रमण बताया। साथ ही उसने अपनी सैन्य शक्ति का विस्तार करते रहने का आह्वान किया।

वरिष्ठ अधिकारी री प्योंग चोल का यह बयान तब आया है जब उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को अपने पूर्वी तट पर कम दूरी की दो मिसाइलों का परीक्षण किया। बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर पदभार संभालने के बाद पहली बार उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण किए हैं।

ये परीक्षण दिखाते हैं कि उत्तर कोरिया, अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता में गतिरोध के बावजूद अपनी सैन्य क्षमताओं का विस्तार कर रहा है। उन्होंने कम दूरी के इन हथियारों से अमेरिका के करीबी सहयोगियों दक्षिण कोरिया और जापान के समक्ष पैदा हो रहे खतरे पर भी जोर दिया।

बाइडन ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम अपने सहयोगियों और साझेदारों के साथ परामर्श कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे तनाव बढ़ाना जारी रखते हैं तो इसका जवाब दिया जाएगा। लेकिन में कूटनीति के लिए भी तैयार हूं लेकिन यह परमाणु कार्यक्रम बंद करने की शर्त पर होगा।’’

प्योंगयांग की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने री के हवाले से कहा कि उत्तर कोरिया बाइडन की उन टिप्पणियों पर ‘‘गहरी चिंता’’ जताता है जो उत्तर कोरिया के प्रति उनकी द्वेष भावना को दिखाती हैं।

री ने कहा कि उत्तर कोरिया के हथियार परीक्षणों की आलोचना करना अमेरिका के लिए ‘‘गैंगस्टर सरीखा तर्क’’ है क्योंकि अमेरिका तो खुलकर बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है और वह किसी भी समय कोरियाई प्रायद्वीप में अपनी सेना भेज सकता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के पास अपनी आत्मरक्षा के लिए ‘‘अजेय वाह्य क्षमता’’ का निर्माण करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है क्योंकि अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया ‘‘लगातार सैन्य धमकियां’’ दे रहे हैं और साझा सैन्य अभ्यास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी