लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर ‘‘शत्रुतापूर्ण नीति’’ जारी रखने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: September 28, 2021 11:04 IST

Open in App

सियोल, 28 सितंबर (एपी) उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर ‘‘शत्रुतापूर्ण नीति’’ जारी रखने का सोमवार को आरोप लगाया और मांग की कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास को स्थायी रूप से समाप्त कर दे।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक के अंतिम दिन उत्तर कोरिया के राजदूत किम सोंग ने यह टिप्पणी की। इससे कुछ देर पहले ही दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा था कि उत्तर कोरिया ने एक बार फिर कम दूरी की मिसाइल का प्रक्षेपण किया है।

उत्तर कोरिया ने करीब छह महीने बाद इस महीने के शुरु में एक बार फिर बैलिस्टिक तथा क्रूज़ मिसाइलों का परीक्षण किया था। उसने दक्षिण कोरिया तथा जापान में उस लक्ष्य पर हमला करने की अपनी क्षमता प्रदर्शित की थी, जहां दोनों प्रमुख अमेरिकी सहयोगियों के कुल 80,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

अनुवादक की मदद से बात कर रहे किम सोंग ने उत्तर कोरिया के इन (मिसाइल प्रक्षेपणों) कदमों का बचाव किया और इसे अमेरिकी खतरों के खिलाफ आवश्यक करार दिया। उन्होंने दक्षिण कोरिया पर ‘‘राष्ट्रीय सद्भाव’’ के बजाय अपने पश्चिमी सहयोगी को प्राथमिकता देकर अंतर-कोरियाई शांति समझौतों से विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

उन्होंने मांग की कि अमेरिका को दक्षिण कोरिया के साथ अपने सैन्य अभ्यास को ‘‘स्थायी रूप से’’ रोक देना चाहिए और अगर वह 1950-53 के कोरियाई युद्ध को समाप्त करना चाहता है तथा ‘‘ वास्तव में कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति एवं सुलह की इच्छा रखता है’’ तो अमेरिकी रणनीतिक हथियारों की तैनाती को समाप्त कर देना चाहिए।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास को उत्तर कोरिया पारंपरिक रूप से युद्ध का पूर्वाभ्यास करार देता है।

किम सोंग ने कहा, ‘‘कोरियाई प्रायद्वीप पर एक नए युद्ध का संभावित खतरा डीपीआरके (कोरिया डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक) पर अमेरिका की मेहरबानी के कारण नहीं, बल्कि इसलिए थमा हुआ है क्योंकि हमारा देश एक विश्वसनीय निवारक विकसित कर रहा है जो किसी सैन्य आक्रमण की स्थिति में शत्रु ताकतों को नियंत्रित कर सकता है।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने हाल में घोषणा की थी कि उसने 20 वर्ष के बाद अफगानिस्तान में सबसे लंबे युद्ध को समाप्त कर दिया है। इस पर किम सोंग ने कहा, ‘‘लेकिन अमेरिका अब भी इस वास्तविकता की अनदेखी कर रहा है कि कोरियाई युद्ध 70 वर्षों से अधिक समय से समाप्त नहीं हुआ है।’’

किम ने ‘‘सैन्य खतरों तथा शत्रुतापूर्ण कृत्यों’’ का हवाला दिया और कहा कि डीपीआरके ने अमेरिका से हर दिन इसका सामना किया है।

उत्तर कोरिया की स्थापना स्थापना 1950-53 के कोरियाई युद्ध के बाद हुई थी, जब देश का विभाजन हुआ था।

उत्तर कोरिया ‘‘शत्रुतापूर्ण नीति’’ शब्द का मुख्य रूप से इस्तेमाल अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम पर अमेरिकी नेतृत्व वाले प्रतिबंधों और अमेरिका एवं दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास के संदर्भ में करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब