लाइव न्यूज़ :

नोबेल शांति पुरस्कार नहीं?, पूरी तरह से स्वस्थ हैं डोनाल्ड ट्रंप, चिकित्सक बोले- बेटेस्डा, मैरीलैंड स्थित अस्पताल में 3 घंटे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2025 11:19 IST

व्हाइट हाउस ने नोबेल शांति पुरस्कार समिति की आलोचना करते हुए उस पर वैश्विक शांति में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के योगदान को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्दे हृदय, फेफड़े, तंत्रिका तंत्र और अन्य अंग ठीक हैं।लैब टेस्टिंग आदि संबंधी स्वास्थ्य जांच की गईं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने का दावा भी शामिल है।

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर’ में स्वास्थ्य जांच कराई, जिसके बाद उनके चिकित्सक ने कहा कि राष्ट्रपति पूरी तरह स्वस्थ हैं। शुक्रवार को ट्रंप ने बेटेस्डा, मैरीलैंड स्थित अस्पताल में लगभग तीन घंटे बिताए। उनके चिकित्सक नेवी कैप्टन सीन बारबाबेला ने इसे ‘नियमित जांच’ बताया। इस दौरान ट्रंप ने सालाना फ्लू और कोविड-19 का बूस्टर टीका भी लगवाया। डॉ. बारबाबेला ने शुक्रवार रात व्हाइट हाउस की ओर से जारी मेमो में लिखा, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप बिल्कुल स्वस्थ हैं। उनके हृदय, फेफड़े, तंत्रिका तंत्र और अन्य अंग ठीक हैं।’

उन्होंने कहा कि ट्रंप की एडवांस इमेजिंग, लैब टेस्टिंग आदि संबंधी स्वास्थ्य जांच की गईं। बारबाबेला ने यह भी बताया कि उन्होंने ट्रंप की हृदय आयु का भी आकलन किया, जो उनकी वास्तविक आयु की तुलना में लगभग 14 वर्ष जवां पाया गया है। ट्रंप 79 वर्ष के हैं। व्हाइट हाउस ने नोबेल शांति पुरस्कार समिति की आलोचना करते हुए उस पर वैश्विक शांति में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के योगदान को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। ट्रंप विभिन्न असत्यापित दावों के आधार पर इस सम्मान को पाने की कोशिश करते रहे हैं, जिनमें भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने का दावा भी शामिल है।

व्हाइट हाउस अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यालय है। व्हाइट हाउस के संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "नोबेल समिति ने साबित कर दिया है कि वे राजनीति को शांति से अधिक प्राथमिकता देते हैं।"

यह बात वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार का विजेता घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद कही गई। चेउंग ने कहा कि ट्रंप "शांति समझौते कराना, युद्ध समाप्त कराना और लोगों की जान बचाना जारी रखेंगे। उनका हृदय मानवतावादी है।"

चेउंग की टिप्पणी के कुछ ही देर बाद, ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को धन्यवाद दिया, जिन्होंने नोबेल पुरस्कार न जीतने के बावजूद उनके शांति प्रयासों की सराहना की। उन्होंने लिखा, "राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद!"

एक प्रश्न के उत्तर में पुतिन ने ताजिकिस्तान के दुशांबे में संवाददाताओं से कहा कि ट्रंप वर्षों और यहां तक ​​कि दशकों से चले आ रहे जटिल संकटों को हल करने के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं। ट्रंप शांति समझौतों, विशेष रूप से अब्राहम समझौते, के माध्यम से इजराइल और कई अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का श्रेय लेते रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कई बार कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष सहित "आठ युद्धों" को समाप्त कराने के लिए वह नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकानोबेल पुरस्कार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH