लाइव न्यूज़ :

कथित चीनी खुफिया हैकिंग के कोई साक्ष्य नहीं: इंडोनेशिया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 16:28 IST

Open in App

जकार्ता, 20 सितंबर (एपी) इंडोनेशियाई एजेंसियों को इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि देश की मुख्य खुफिया सेवा के कंप्यूटरों से छेड़छाड़ की गई थी, जब अमेरिका की एक निजी साइबर सुरक्षा कंपनी ने उन्हें एक चीनी हैकिंग समूह द्वारा उनके आंतरिक नेटवर्क के संदिग्ध उल्लंघन के बारे में सचेत किया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मैसाचुसेट्स स्थित रिकॉर्डेड फ्यूचर के आशंका अनुसंधान प्रभाग, इंसिक्ट ग्रुप ने कहा कि उसने अप्रैल में हैक (सेंधमारी) की खोज की जब उसने “मस्टैंग पांडा” समूह द्वारा संचालित मैलवेयर (अनधिकृत सॉफ्टवेयर प्रणाली) सर्वर का पता लगाया जो इंडोनेशियाई सरकारी नेटवर्क के अंदर मेजबानों के साथ संचार कर रहा था।

रिकॉर्डेड फ्यूचर ने कहा कि इस हैकिंग ने बदान इंटेलीजेन नेगारा (बीआईएन) खुफिया एजेंसी के साथ-साथ नौ अन्य इंडोनेशियाई सरकारी एजेंसियों को लक्षित किया।

कंपनी ने एक ई-मेल में एसोसिएटेड प्रेस को कहा, “हमारा आकलन हैं कि यह गतिविधि चीनी सरकार-प्रायोजित खतरा गतिविधि समूह मस्टैंग पांडा से जुड़ी हुई है, जो चीनी राज्य-प्रायोजित साइबर जासूसी गतिविधि की हमारी निरंतर ट्रैकिंग के आधार पर है।”

चीनी सरकारी कार्यालय सोमवार को मध्य शरद ऋतु समारोह के लिए बंद कर दिए गए थे और उनसे संपर्क नहीं किया जा सका, लेकिन अधिकारियों ने लगातार राज्य प्रायोजित हैकिंग के किसी भी रूप से इनकार किया है और दावा किया है कि चीन खुद साइबर हमले का एक प्रमुख लक्ष्य है।

रिकॉर्डेड फ्यूचर ने कहा कि उसके विशेषज्ञों ने मार्च की शुरुआत में इस ‘घुसपैठ’ का पता लगाया, और अंतिम बार इस तरह की कोशिश 20 अगस्त को देखी गई थी।

कंपनी ने कहा, “हमने उस तारीख से बीआईएन को लक्षित करने वाली अतिरिक्त गतिविधि नहीं देखी है।”

एजेंसी के उप प्रमुख और प्रवक्ता वावन हरि पुरवंतो ने कहा कि रिकॉर्डेड फ्यूचर द्वारा अधिसूचित किए जाने के बाद, बीआईएन ने अन्य एजेंसियों और संबंधित हितधारकों के साथ मिलकर संदिग्ध उल्लंघन की जांच की, लेकिन पाया कि “हमारा सर्वर सुरक्षित और नियंत्रण में है, इस बात का कोई संकेत नहीं है कि इसे संदिग्ध चीनी हैकरों द्वारा हैक किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'