लाइव न्यूज़ :

सीरियाई सेना की गोलाबारी में नौ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 6, 2022 20:38 IST

सीरिया में मानवाधिकारों की निगरानी करने वाले ब्रिटेन के संगठन के अनुसार, सेना ने विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में करीब 30 रॉकेट दागे, जिसमें मरम शिविर शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देगोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गयेयह घटना रूस और तुर्की के बीच मार्च 2020 में हुए संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन की ताजा घटना है

इदलिब (सीरिया): सीरियाई सेना ने तंबुओं में रह रहे लोगों की बस्ती पर रविवार सुबह गोलाबारी की, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। बस्ती में विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर-पश्चिमी इलाके में संघर्ष के कारण विस्थापित हुए परिवार रह रहे थे। युद्ध विरोधी निगरानीकर्ताओं ने यह जानकारी दी। गोलाबारी की यह घटना रूस और तुर्की के बीच मार्च 2020 में हुए संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन की ताजा घटना है। 

इदलिब सीरिया में विद्रोहियों का अंतिम प्रमुख गढ़ है। इस समझौते का पिछले दो वर्षों में बार-बार उल्लंघन हुआ है, जिसमें सैकड़ों लोग अब तक हताहत हुए हैं। इस बस्ती को मरम शिविर के नाम से जाना जाता है और यह इदलिब की प्रांतीय राजधानी के उत्तर पश्चिम में स्थित है। 

सीरिया में मानवाधिकारों की निगरानी करने वाले ब्रिटेन के संगठन के अनुसार, सेना ने विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में करीब 30 रॉकेट दागे, जिसमें मरम शिविर शामिल है। इस संगठन ने बताया कि गोलाबारी में तीन बच्चों और एक महिला समेत नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 77 लोग घायल हुए हैं। 

विद्रोहियों ने इदलिब के पूर्व में स्थित सराकिब इलाके में सरकारी ठिकानों को तोप और मिसाइल से निशाना बनाकर जवाब दिया है। ‘व्हाइट हेल्मेट्स’ के रूप में जाने जाने वाले ‘सीरियन सिविल डिफेंस’ ने बताया कि राजधानी के पश्चिम में कम से कम छह शिविरों को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी में दो बच्चों और एक महिला सहित नौ लोगों की जान गई और करीब 70 लोग घायल हो गए। 

सरकार समर्थक शाम एफएम रेडियो स्टेशन ने कहा कि सीरियाई सेना ने अल-कायदा से जुड़े हयात तहरीर अल-शाम समूह के ठिकानों पर गोलाबारी की, जो इदलिब में सबसे मजबूत चरमपंथी गुट है। रेडियो स्टेशन ने बताया कि इस इलाके में रूस और सीरिया के युद्धक विमानों ने भी हमला किया। सीरिया संघर्ष की शुरुआत मार्च 2011 में हुई थी। सीरिया में युद्ध पूर्व आबादी 2.3 करोड़ थी, लेकिन इसकी आधी आबादी विस्थापित हो चुकी है।

टॅग्स :सीरियाDamascus
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वसीरिया में ISIS ने की 2 अमेरिकी सैनिकों की हत्या, ट्रंप ने बदला लेने की खाई कसम

विश्वVIDEO: दक्षिणी सीरिया के स्वीडा अस्पताल में सैन्य वर्दीधारी द्वारा चिकित्साकर्मी को मारी गई गोली, खौफनाक वीडियो सामने आया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल