लाइव न्यूज़ :

काबुल में अमेरिकी दूतावास में कार्यरत नौ भारतीय, 118 नेपाली नागरिक काठमांडू पहुंचे

By भाषा | Updated: August 17, 2021 18:59 IST

Open in App

काबुल में अमेरिकी दूतावास में काम करने वाले नौ भारतीय और 118 नेपाली नागरिक मंगलवार को अफगानिस्तान से एक चार्टर्ड उड़ान से यहां पहुंचे। विदेश मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि सभी 127 लोग कतर एयर की उड़ान से यहां पहुंचे। वे त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सेवा लामसल के मुताबिक इन सभी लोगों को अमेरिकी वायु सेना के सहयोग से काबुल से यहां लगाया गया। उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों को दोहा, कतर ले जाया गया और वहां से उन्हें एक चार्टर्ड उड़ान से काठमांडू लगाया गया। द काठमांडू पोस्ट समाचार पत्र की खबर में कहा गया है कि 118 नेपाली नागरिकों के साथ नौ भारतीय भी आए हैं। नेपाल थल सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल संतोष बल्लवे पौडयाल ने कहा, ‘‘वे लोग विमान से काठमांडू पहुंचे।’’ अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा कर लेने के बाद विभिन्न देश वहां से अपने नागरिकों को वापस ला रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIran-Israel war LPG GAS: गैस आपूर्ति में सुधार के बीच समझदारी जरूरी

भारतईरान में 9000 भारतीय?, MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- एडवाइजरी के बाद कई स्वदेश लौटे, घर लौटे कतर में फंसे 500 भारतीय, वीडियो

कारोबारप्रस्तावित शांति बोर्डः डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुके मुस्लिम देश, पाकिस्तान, यूएई, सऊदी अरब शामिल, भारत, फ्रांस, ब्रिटेन, चीन, जर्मनी न्योते के बावजूद नदारद

भारतदीपू दास-अमृत मंडल की पीट-पीट कर हत्या, विदेश मंत्रालय ने कहा-बांग्लादेश अंतरिम सरकार कार्यकाल में 2,900 से अधिक घटना

भारतराम मंदिर में ध्वज फहराने पर पाक की टिप्पणी पर भारत ने की कड़ी निंदा, कहा- 'उपदेश देने का कोई नैतिक आधार नहीं'

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल