लाइव न्यूज़ :

चीनी कंपनी के नए शहर बसाने की खबरों को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने खारिज किया

By भाषा | Updated: February 8, 2021 09:19 IST

Open in App

कैनबरा, आठ फरवरी (एपी) ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने पापुआ न्यू गिनी से लगती देश की समुद्री सीमा पर चीनी कंपनी द्वारा एक नए औद्योगिक द्वीपीय नगर का निर्माण करने संबंधी खबरों को सोमवार को खारिज कर दिया।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि हांगकांग में पंजीकृत डब्ल्यूवाईडब्ल्यू होल्डिंग लिमिटेड नामक कंपनी, टोरेस जलडमरूमध्य में स्थित डारू द्वीप पर 30 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत से एक शहर बसाना चाहती है जिसमें एक बंदरगाह और औद्योगिक क्षेत्र होगा।

खबरों के अनुसार, इस बाबत पिछले साल अप्रैल में उक्त कंपनी ने पापुआ न्यू गिनी सरकार को पत्र लिखे थे।

डारू द्वीप की जनसंख्या 20,000 है और यह ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि से लगभग दो सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने किसी शहर के निर्माण संबंधी खबरों को आधारहीन करार दिया।

उन्होंने सिडनी रेडियो से कहा, “ईमानदारी से कहूँ तो मुझे लगता है कि यह काल्पनिक (खबर) है।”

उन्होंने कहा, “कुछ लोग कल्पना की पतंगें उड़ा रहे हैं और मैं इस शोर को महत्व नहीं देना चाहता।”

मॉरिसन ने कहा, “मैं लगभग नियमित तौर पर पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री (जेम्स मारपे) से बात करता रहता हूं और और हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। वह हमारे बीच तथा अन्य देशों से संबंधों के महत्व को समझते हैं और मैं नहीं समझता कि पापुआ न्यू गिनी ऐसा कुछ करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'