लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड को वायरस के उन्मूलन की योजना जारी रखनी चाहिए : विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: August 11, 2021 12:13 IST

Open in App

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड), 11 अगस्त (एपी) कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद से न्यूजीलैंड में सिर्फ 26 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है और पचास लाख की आबादी वाला देश संक्रमण के प्रसार को पूरी तरह से रोकने में सफल रहा है।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि सीमाएं फिर से खोले जाने के बाद क्या देश इस स्थिति को बनाए रख पाएगा? न्यूजीलैंड में कम लोगों के संक्रमित पाए जाने के बावजूद कड़े लॉकडाउन लगाए गए।

विशेषज्ञ समूह ने सरकार को इस संबंध में सलाह दी है और इस सवाल का जवाब ‘‘हां’’ में दिया है। महामारी विशेषज्ञ डेविड स्केग की अध्यक्षता वाले समूह ने कहा कि बुधवार को जारी बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट में कहा गया है कि उसका मानना है कि अधिक संख्या में लोगों के आने के बावजूद महामारी उन्मूलन को बरकरार रखना संभव है।

समूह ने कहा कि ब्रिटेन और अमेरिका सहित कई देशों में वायरस का संक्रमण फिर से फैल रहा है लेकिन इसके विपरीत न्यूजीलैंड के पास ऐसी जीवनशैली का आनंद उठाने का अवसर है जो कोविड-19 के प्रकोप से अछूती हो। समूह ने सलाह दिया कि इस रणनीति के तहत सीमाओं को अगले छह महीने के लिए तब तक बंद रखा जाए जब तक कि न्यूजीलैंड की लगभग पूरी आबादी का टीकाकरण नहीं हो जाए।

इसके बाद महामारी को नियंत्रित कर चुके देशों में टीकाकरण करा चुके लोगों को ही आने-जाने की अनुमति देने के साथ चरणबद्ध तरीके से इसकी शुरुआत की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?