लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क के सामाजिक कार्यकर्ता भारत में ऑक्सीजन सांद्रक भेजने के प्रयासों का कर रहे हैं नेतृत्व

By भाषा | Updated: May 18, 2021 11:39 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 18 मई भारत वर्तमान में कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहा है, ऐसे में न्यूयॉर्क के सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम भंडारी देश भर के शहरों और कस्बों में ऑक्सीजन सांद्रक और अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री भेजने संबंधी कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं और मरीजों की सहायता कर रहे हैं।

जयपुर फुट यूएसए के अध्यक्ष भंडारी ने कहा कि उन्होंने इस संस्था की ओर से 'ब्रीद बैंक' को 21 ऑक्सीजन सांद्रक (कंसन्ट्रेटर) दिए हैं। ‘ब्रीद बैंक’ जोधपुर में शुरू की गई एक पहल है जिसमें कोविड-19 रोगियों को अत्यावश्यक चिकित्सा उपकरण प्रदान करने में मदद की जाती है।

भंडारी ने "अपनी तरह के पहले" प्रयास 'ब्रीद बैंक' की सराहना की, जिसमें कोविड रोगियों को ऑक्सीजन मशीन किराए पर दी जाती है।

भंडारी ने कहा कि यह पहल उद्यमी निर्मल गहलोत का विचार है, जिसे पूरे भारत के अन्य शहरों, कस्बों और गांवों में लागू किया जाना चाहिए ताकि महामारी के बीच ऑक्सीजन सांद्रक की कमी से निपटने में मदद मिल सके और जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन की महत्वपूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि बड़े शहरों के अस्पताल अपने मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कर सकते हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में महामारी फैलने पर चिकित्सा समुदाय को कोविड-19 रोगियों को महत्वपूर्ण देखभाल प्रदान करने में मदद करने के लिए इस तरह की पहल की आवश्यकता है।

भंडारी द्वारा ब्रीद बैंक को 20 से अधिक मशीन दान दिये जाने के बाद, अमेरिका में कई अन्य भारतीय प्रवासी भी आगे आए हैं और उन्होंने इस पहल के लिए संसाधनों और ऑक्सीजन सांद्रकों का दान किया है।

राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने जयपुर फुट यूएसए के माध्यम से ‘‘सेवा भक्ति’’ नामक संस्था के लिए ऑक्सीजन सांद्रक भेजे हैं।

भारतीय फिल्म निर्माता मनीष मूंदड़ा ने जोधपुर ब्रीद बैंक को 535 से अधिक ऑक्सीजन सांद्रक भेजे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल