लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर के नए पीएम अब्दुल कयूम नियाजी, प्रधानमंत्री इमरान खान ने दी मंजूरी, भारत ने कड़ा विरोध किया

By भाषा | Updated: August 4, 2021 21:22 IST

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, पीओके के नव-निर्वाचित 53 सदस्यीय सदन में नियाजी को 33 वोट मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे नियाजी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के राजा फारूक हैदर की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 30 जुलाई को समाप्त हो गया है। संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार चौधरी लतीफ अकबर को महज 15 वोट मिले हैं। नियाजी ने हाल ही में अब्बासपुर-पुंछ इलाके से चुनाव जीता है।

इस्लामाबादः पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अब्दुल कयूम नियाजी को बुधवार को पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का नया प्रधानमंत्री निर्वाचित किया गया है। नियाजी को प्रधानमंत्री इमरान खान ने तमाम सलाह-मशविरे के बाद कुछ ही घंटे पहले नामित किया था।

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, पीओके के नव-निर्वाचित 53 सदस्यीय सदन में नियाजी को 33 वोट मिले हैं। वहीं संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार चौधरी लतीफ अकबर को महज 15 वोट मिले हैं। नियाजी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के राजा फारूक हैदर की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 30 जुलाई को समाप्त हो गया है।

नियाजी ने हाल ही में अब्बासपुर-पुंछ इलाके से चुनाव जीता है। प्रधानमंत्री खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को 53 सदस्यीय सदन में 32 सीटें मिली हैं। खान की पार्टी पीओके में पहली बार सरकार बना रही है। भारत ने पीओके में हाल में हुए चुनावों को खारिज करते हुए कहा कि ‘‘दिखावे का यह चुनाव’’ और कुछ नहीं बल्कि पाकिस्तान द्वारा ‘‘अपना अवैध कब्जा छुपाने’’ का प्रयास है और वह (भारत) इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराता है।

पीओके के चुनाव पर कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘भारत की सीमा में पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं बनता है’’ और उसे अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन छोड़ देनी चाहिए। बागची ने पिछले सप्ताह कहा, ‘‘पाकिस्तान के अवैध कब्जे में मौजूद भारतीय सीमा में तथा-कथित चुनाव और कुछ नहीं बल्कि अवैध कब्जे और इलाके में उसके द्वारा किए गए बदलावों को छुपाने का पाकिस्तान का तरीका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी कवायद कभी भी पाकिस्तान के अवैध कब्जे, मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन और कब्जे वाले इलाके के लोगों को आजादी नहीं देने को, छुपा नहीं सकेगी।’’ पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने आज दिन में ट्वीट किया था कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने विस्तृत सलाह मशविरा के बाद नियाजी को पीओके में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार का प्रमुख चुना है।

उन्होंने लिखा, ‘‘लंबी चर्चा और सभी सलाह मशविरा पर गौर करने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री तथा पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान ने नवनिर्वाचित विधायक अब्दुल कयूम नियाजी को पीओके के प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया है।’’ 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की