लाइव न्यूज़ :

न्यू जर्सी के अटॉर्नी जनरल गुरबीर ग्रेवाल देंगे इस्तीफा, एसईसी में होंगे शामिल

By भाषा | Updated: June 30, 2021 14:49 IST

Open in App

न्यूयॉर्क (अमेरिका), 30 जून (एपी) न्यू जर्सी के अटॉर्नी जनरल गुरबीर ग्रेवाल प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) में शामिल होने के लिए इस्तीफा देने जा रहे हैं। वह एक प्रमुख भारतीय-अमेरिकी तथा अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सिख अटॉर्नी-जनरल हैं।

एसईसी ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि 2008 से राज्य के शीर्ष कानून प्रवर्तन अधिकारी के रूप में सेवा दे रहे ग्रेवाल 26 जुलाई को अपना पद छोड़ देंगे। वह एसईसी के प्रवर्तन विभाग के निदेशक पद का कार्यभार संभालेंगे।

एसईसी के अध्यक्ष गैरी गेंस्लर ने कहा, ‘‘ मैं अटॉर्नी जनरल गुरबीर ग्रेवाल का एसईसी में स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। न्यू जर्सी के मुख्य कानून प्रवर्तन अधिकारी के रूप में और स्थानीय एवं संघीय दोनों स्तरों पर एक अभियोजक के रूप में उनका एक विशिष्ट योगदान रहा है। उनके पास इस महत्वपूर्ण समय में प्रवर्तन प्रभाग को चलाने के लिए अनुभव, मूल्यों और नेतृत्व क्षमता का आदर्श संयोजन है। मैं निवेशकों की रक्षा करने और हमारे बाजारों में गलत कामों को जड़ से खत्म करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्साहित हूं।’’

‘एनजेडॉटकॉम’ की खबर के अनुसार, जो बाइडन के जनवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद आयोग के इस पद के लिए ग्रेवाल उनका दूसरा विकल्प हैं। आयोग ने अप्रैल में अटॉर्नी एलेक्स ओह को इस पद के लिए चुना था, लेकिन ‘‘निजी कारणों’’ का हवाला देते हुए, उन्होंने कार्यभार संभालने से इनकार कर दिया था।

वहीं, ग्रेवाल ने एक बयान में कहा, ‘‘ कानून का उल्लंघन करने वालों का पता लगाने और उन्हें दंडित करने में प्रवर्तन विभाग की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। मैं कदाचार को उजागर करने, उन पर मुकदमा चलाने और निवेशकों की रक्षा करने के लिए लोक सेवकों की प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने को उत्साहित हूं।’’

गवर्नर फिल मर्फी ने भी ग्रेवाल के एसईसी में शामिल होने की पुष्टि की। उन्होंने ग्रेवाल को उनके प्रशासन का ‘‘अमूल्य सदस्य’’ बताया और कहा कि वह एसईसी का हिस्सा बनेंगे, जो देश के वित्तीय बाजारों को नियंत्रित करता है।’’

बतौर अटॉर्नी जनरल गुरबीर ग्रेवाल का कार्यकाल काफी चर्चा में रहा है। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के खिलाफ पर्यावरण और वहनीय देखभाल अधिनियम से जुड़े मुद्दे सहित कई मामलों में मुकदमे दायर किए। उनके कार्यकाल में कई बड़े बदलाव भी किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल