लाइव न्यूज़ :

नया कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरण यह पूर्वानुमान करेगा कि कितनी तेजी से प्रौद्योगिकी बेहतर हो रही

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:40 IST

Open in App

बोस्टन (अमेरिका), 28 अक्टूबर मेसाचुएट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में भारतीय मूल के अनुसंधानकर्ताओं की एक टीम ने एक नया कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उपकरण विकसित किया है, जो यह पूर्वानुमान कर सकता है कि कोई प्रौद्योगिकी कितनी तेजी से बेहतर हो रही है और यह संगठनों को अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) के प्रबंधन में मदद करेगा।

यह अध्ययन हाल में रिसर्च पॉलिसी जर्नल में प्रकाशित हुआ है, जो अमेरिकी पेटेंट प्रणाली के 97.2 प्रतिशत प्रौद्योगिकी को कवर करते हुए 1,757 प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए सुधार दर के पूर्वानुमान को प्रदर्शित करता है।

अनुसंधानकर्ताओं ने इस बात का जिक्र किया कि सबसे तेजी से बेहतर हो रही प्रौद्योगिकी मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर से संबद्ध है जो विशेष तौर पर नेटवर्क प्रबंधन, कंपनी सुरक्षा और मीडिया प्रसारण से जुड़ी हुई है।

अध्ययन के मुख्य लेखक एवं एमआईटी के अनुराग सिंह ने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकीविद होने के नाते, हमने हर समय प्रौद्योगिकियों के बीच चयन किया। कई बार कुछ प्रौद्योगिकी अपने बारे में बढ़ा-चढ़ा कर प्रचार किये जाने के कारण काफी ध्यान आकर्षित करती है।’’

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हालांकि, तेजी से बेहतर हो रही और कहीं अधिक कारगर प्रौद्योगिकी नजरअंदाज कर दी जाती हैं। इसलिए, हम प्रौद्योगिकीय निर्णय लेने में यथार्थवाद और वस्तुनिष्ठता लाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल