लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में मदद के लिये एक करोड़ यूरो दान करेगा नीदरलैंड

By भाषा | Updated: August 22, 2021 15:35 IST

Open in App

द हेग, 22 अगस्त (एपी) नीदरलैंड सरकार अफगानिस्तान में भोजन, स्वच्छ पेयजल और चिकित्सा आपूर्ति जैसी सहायता के लिये एक करोड़ यूरो दान कर रही है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि दान राशि अफगानिस्तान मानवीय कोष को दी जाएगी, जिसका अफगानिस्तान में काम कर रहे संयुक्त राष्ट्र संगठन और गैर सरकारी संगठन उपयोग कर सकते हैं। विदेश व्यापार एवं विकास सहयोग मंत्री टॉम डे ब्रुजिन ने कहा, ''हम इन मुश्किल परिस्थितियों में अफगानिस्तान की जनता को सहयोग देना चाहते हैं।'' इस बीच, नीदरलैंड के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एक विमान अफगानिस्तान से 160 यात्रियों को लेकर रविवार को देश पहुंच चुका है। हालांकि मंत्रालय ने अफगानिस्तान से लाए गए लोगों की नागरिकता को उजागर नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान में 9000 भारतीय?, MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- एडवाइजरी के बाद कई स्वदेश लौटे, घर लौटे कतर में फंसे 500 भारतीय, वीडियो

क्रिकेटUSA vs NED: अमेरिका ने नीदरलैंड्स पर ऐतिहासिक जीत के साथ सुपर 8 में जाने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा

क्रिकेटNED vs NAM: नीदरलैंड्स ने नामीबिया पर जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 की उम्मीदें ज़िंदा रखीं

क्रिकेटNED vs NAM: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्डकप मैच के दौरान भारी स्मॉग पर नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया, कहा- 'कुछ नहीं दिख रहा है'

क्रिकेटT20 World Cup 2026: 18 गेंद, 1 चौका और 15 रन, नीदरलैंड के खिलाफ बाबर आजम ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा