लाइव न्यूज़ :

नेपाल को अभी भी उम्मीद, कहा- सात करोड़ रुपये के 500, 1000 के पुराने नोट वापस लेगा भारत

By भाषा | Updated: January 27, 2020 13:01 IST

नेपाल ने उम्मीद जताई कि पड़ोसी देश जल्द बंद नोटों को वापस लेने के लिए कदम उठाएगा। भारत सरकार ने आठ नवंबर 2016 को 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट बंद करने की घोषणा की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल के केंद्रीय बैंक के पास सात करोड़ रुपये के बंद हो चुके 500 और 1000 रुपये के भारतीय नोट पड़े हैं। उसे उम्मीद है कि इसे वापस लेने के लिए भारत जल्द कदम उठाएगा।

नेपाल के केंद्रीय बैंक के पास सात करोड़ रुपये के बंद हो चुके 500 और 1000 रुपये के भारतीय नोट पड़े हैं। उसे उम्मीद है कि इसे वापस लेने के लिए भारत जल्द कदम उठाएगा। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने कहा कि भारत इन नोटों को वापस लेने के लिए ‘व्यवस्था’ नहीं कर रहा है। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि पड़ोसी देश जल्द बंद नोटों को वापस लेने के लिए कदम उठाएगा। भारत सरकार ने आठ नवंबर 2016 को 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट बंद करने की घोषणा की थी। 

ग्यावली ने कहा, ‘‘हमारे केंद्रीय बैंक के पास सात करोड़ रुपये के बंद हो चुके भारतीय नोट पड़े हैं। ये बैंकिंग चैनल के जरिये आए हैं। मुझे पता नहीं कि भारत इन्हें वापस लेने की व्यवस्था क्यों नहीं कर रहा है।’’’ 

नोटबंदी की घोषणा से नेपाल और भूटान प्रभावित हुए थे क्योंकि दोनों देशों में भारतीय मुद्रा का व्यापक इस्तेमाल होता है। ग्यावली ने कहा कि हम अनौपचारिक तरीके से आए नोटों की बात नहीं कर रहे हैं। हम उन नोटों की बात कर रहे हैं जो बैंकिंग माध्यम से आए हैं। ‘‘मैं भारत से इस लंबित मुद्दे को सुलझाने का आग्रह कर रहा हूं।’’

टॅग्स :नेपालनोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?