लाइव न्यूज़ :

नेपाली कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए दोबारा मतदान किया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 23:28 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 14 दिसंबर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा समेत पांच उम्मीदवारों में से किसी को भी डाले गए कुल मतों का 50 फीसद से अधिक नहीं मिलने के बाद नेपाली कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए मंगलवार को दूसरी बार मतदान किया।

सोमवार को हुए मतदान में कुल 4,743 योग्य मतदाताओं में से 4,679 वैध वोट डाले गए थे और 76 मतों को अवैध घोषित कर दिया गया था। इनमें प्रधानमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष देउबा तथा शेखर कोइराला को क्रमश: 2,258 और 1,702 मत मिले थे।

देउबा पार्टी के चुनाव में पहले नंबर पर आए लेकिन वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं जीत पाए क्योंकि उन्हें पार्टी के 14वें आम अधिवेशन के दौरान डाले गए कुल मतों के 50 फीसद से अधिक मत नहीं मिले।

पार्टी के नियमों के मुताबिक, पार्टी का अध्यक्ष बनने के लिए उम्मीदवार को 50 फीसदी से अधिक मत प्राप्त करने होते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो पहले और दूसरे चरण के मतदान में सर्वाधिक वोट पाने वाले उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होता है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े नौ बजे संपन्न हुए दूसरे चरण के मतदान में कुल 4,564 वोट डाले गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात तक मतगणना शुरू होने और बुधवार तड़के तक नतीजे घोषित होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला