लाइव न्यूज़ :

नेपाली युवक की मौत को लेकर भारत से चर्चा करेगा नेपाल

By भाषा | Updated: September 3, 2021 01:50 IST

Open in App

नेपाल के विदेश मंत्रालय को पिछले महीने अस्थायी रोपवे की मदद से नेपाल-भारत सीमा के पास महाकाली नदी पार करते समय एक नेपाली युवक की मौत का मामला भारत के समक्ष उठाने का निर्देश दिया गया है। नेपाली युवक की मौत की जांच के लिए गठित की गयी समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस हादसे के समय भारतीय सुरक्षाबल वहां मौजूद थे। नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फणींद्र मणि पोखरेल ने कहा कि मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर राजनयिक माध्यमों के जरिए भारत के समक्ष इस मामले को उठाने के लिए कहा है। ऐसा बताया जाता है कि नेपाल दारचुला जिले के ब्यास ग्रामीण नगरपालिका का निवासी 33 वर्षीय जय सिंह धामी रोपवे की मदद से महाकाली नदी पार करने की कोशिश कर रहा था कि तभी भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा कर रहे सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक गश्ती दल को आता देख वह नदी में कूद गया था। भारत में अधिकारियों ने कहा कि धामी अवैध रूप से भारतीय सीमा को पार कर रहा था और नेपाल के दारचुला से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में गास्कू की ओर आ रहा था। नेपाल सरकार ने इस घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान में 9000 भारतीय?, MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- एडवाइजरी के बाद कई स्वदेश लौटे, घर लौटे कतर में फंसे 500 भारतीय, वीडियो

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारतजनगणना 2027ः पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच, गृह मंत्रालय ने कहा-फरवरी 2027 में आबादी की गणना

भारतदीपू दास-अमृत मंडल की पीट-पीट कर हत्या, विदेश मंत्रालय ने कहा-बांग्लादेश अंतरिम सरकार कार्यकाल में 2,900 से अधिक घटना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा