लाइव न्यूज़ :

नेपाल हिंसाः 30 की मौत और 1033 घायल, भीड़ ने तीन पुलिसकर्मियों को मार डाला, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की संभालेंगी कमान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 10, 2025 20:01 IST

Nepal violence: नेपाल में पिछले 3 दिनों से ‘जेन ज़ी’ समूह के नेतृत्व में हुए हिंसक सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान तीन पुलिसकर्मी सहित कम से कम 30 लोग मारे गए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस और अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।काठमांडू के कोटेश्वर इलाके में भीड़ ने तीन पुलिसकर्मियों को मार डाला।सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 30 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर युवा थे।

काठमांडूः नेपाल में 3 दिन से हालात खराब है। बुधवार शाम 5 बजे से गुरुवा सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस बीच बड़ी खबर आ रही है। नेपाल में नई अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए संभावित उम्मीदवारों में पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की का नाम सामने आने पर एक युवा ने कहा कि यह एक अंतरिम सरकार है। हमने अपने देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्हें यह नाम दिया है। नेपाल में पिछले 3 दिनों से ‘जेन ज़ी’ समूह के नेतृत्व में हुए हिंसक सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान तीन पुलिसकर्मी सहित कम से कम 30 लोग मारे गए। पुलिस और अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस और अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को संसद भवन के सामने प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 30 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर युवा थे। नेपाल पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि हिंसक प्रदर्शनों के दौरान मंगलवार को काठमांडू के कोटेश्वर इलाके में भीड़ ने तीन पुलिसकर्मियों को मार डाला।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को कालीमाटी थाने पर पुलिस के साथ झड़प में तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार प्रदर्शनों के दौरान 1033 लोग घायल हुए। इस बीच नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी एवं विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा का एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

देउबा के बुधनीलकांठा स्थित आवास पर प्रदर्शनकारियों के हमले के दौरान वे घायल हो गए थे। नेपाल सेना ने बुधवार को प्रदर्शनों की आड़ में संभावित हिंसा को रोकने के लिए देशव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश और उसके बाद कर्फ्यू लगा दिया। यह कदम बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के मद्देनजर प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के इस्तीफे के एक दिन बाद उठाया गया। भाषा सुरभि पवनेश पवनेश

टॅग्स :नेपालकेपी ओलीNepal Police
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!